न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की महापौर का बड़ा बयान - केवल गंभीर कोरोना मरीजों को अस्‍पतालों में मिले बेड

हापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बढ़ते संक्रमण से मुंबई में हालात बहुत ज्‍यादा खराब हैं ऐसे में जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है वे सोचते हैं कि उन्‍हें अस्‍पताल में बेड मिलना चाहिए लेकिन यह अभी मुमकिन नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 11:36:49

मुंबई की महापौर का बड़ा बयान - केवल गंभीर कोरोना मरीजों को अस्‍पतालों में मिले बेड

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ने की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को महाराष्ट्र में 2 हजार 739 नए मरीज मिले, अकेले मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार से ज्यादा हो गया। राज्य में 2 हजार 969 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। इस बीच मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में अस्‍पतालों पर बहुत ज्‍यादा दबाव है। इसलिए केवल गंभीर और आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों को ही बेड मिलना चाहिए। महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बढ़ते संक्रमण से मुंबई में हालात बहुत ज्‍यादा खराब हैं ऐसे में जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है वे सोचते हैं कि उन्‍हें अस्‍पताल में बेड मिलना चाहिए लेकिन यह अभी मुमकिन नहीं है।

महाराष्‍ट्र सरकार खरीदेगी ये दवा

वहीं महामारी के मुश्किल हालात से निपटने के लिए उद्धव सरकार रेमडेसिवीर दवा की 10 हजार बॉटल खरीदेगी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- डब्ल्यूएचओ का सुझाव है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में कुछ बेहतर नतीजे मिलेंगे।

इससे पहले हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी ने रेमेडिसविर के लिए की स्टार्टिंग मैटेरियल (KSM) को सिन्थिसाइज़ किया है जो एक दवा में सक्रिय फार्मास्युटिकल इन्ग्रीडीअन्ट विकसित करने के लिए पहला कदम है। IICT ने सिप्ला जैसे दवा निर्माताओं के लिए टेक्नालजी डेमन्स्ट्रैशन भी शुरू किया है ताकि जरूरत पड़ने पर भारत में मैन्यफैक्चरिंग शुरू हो सके। गिलियड साइंसेज द्वारा निर्मित किया गया रीमेड्सविर (Remdesivir) क्लिनिकल​ डेटा के आधार पर अमेरिका में आपातकालीन उपयोग के लिए कोविड -19 का इलाज करने वाली पहली दवा है। अमेरिका के क्लिनिकल ट्रायल्स के रिजल्ट्स के अनुसार रेमेड्सविर ने रोगियों को 11 दिनों में औसतन ठीक होने में मदद की।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, दो पुलिसकर्मियों की संक्रमण से जान चली गई। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, राज्‍य में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्‍या 2 हजार 561 तक पहुंच गई है। अब तक 33 जवानों की मौत हो चुकी है।

बता दे, महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 82 हजार 968 हो गया है।आज 120 लोगों की मौत हुई है, इस जोड़कर कुल संक्रमित मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2 हजार 969 तक पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ