न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र : अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होते ही बोले संजय राउत- CM तो शिवसेना का ही होगा

इसी बीच लीलावती अस्‍पताल (Lilavati Hospital) से डिस्‍चार्ज होते ही शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने महाराष्‍ट्र के अगले मुख्‍यमंत्री को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Nov 2019 2:43:56

महाराष्‍ट्र : अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होते ही बोले संजय राउत- CM तो शिवसेना का ही होगा

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में राष्‍ट्रपति शासन लागू होने के बाद से सियासत और ज्यादा गरमा गई है। दरअसल, अब सभी पार्टियों को समय मिल गया है अपने फैसले लेने का। जिसके चलते बीजेपी एक बार फिर एक्शन मोड़ में आ गई है। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भाजपा ने तीन दिन की बड़ी बैठक बुलाई है। बीजेपी की इस बैठक में महाराष्ट्र बीजेपी के सभी विधायक शामिल होंगे, ये बैठक मुंबई में होगी। जिसमें राज्य के हालात, मध्यावधि चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

वही कांग्रेस के जो विधायक जयपुर में काफी लंबे समय से रुके हुए थे वह अब वापिस मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को जयपुर के एक रिजॉर्ट में रखा हुआ था।

वही NCP नेता अजीत पवार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति शासन लगने के बाद हम आगे की रणनीति पर बात करेंगे। शरद पवार समेत कुछ अन्य नेता अब संसद के सत्र के लिए दिल्ली जाएंगे। हमने 5-6 लोगों की कमेटी बनाई है, जो आगे की रणनीति पर काम करेगी। इस दौरान शिवसेना पर भी चर्चा होगी। हम जल्द से जल्द सरकार बनाना चाहते हैं, क्योंकि किसान काफी परेशानी में है।

इसी बीच लीलावती अस्‍पताल (Lilavati Hospital) से डिस्‍चार्ज होते ही शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने महाराष्‍ट्र के अगले मुख्‍यमंत्री को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री तो शिवसेना का ही बनेगा। बता दें कि 11 नवंबर को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद संजय राउत को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दे, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात मुंबई के ट्राइडेंट होटल में जारी है। इसमें सरकार पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। उद्धव कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमेटी से मुलाकात कर रहे हैं, इसमें कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बात फाइनल हो सकती है।

बता दे, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत भी हासिल हुआ लेकिन चुनावों के नतीजों के बाद से दोनों में सत्ता को लेकर खींचतान शुरू हो गई। हालांकि, भाजपा को शिवसेना से बहुत ज्यादा सीटें मिली हैं। ऐसे में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए शिवसेना के समर्थन की जरूरत थी, लेकिन उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के सामने 50-50 का फॉर्मूला रख दिया था। इसके तहत दोनों पार्टी के पास ढाई-ढाई साल तक के लिए सीएम का पद रहता, लेकिन भाजपा ने उस फॉर्मूले को नहीं माना। सीएम की कुर्सी की मांग को लेकर बीजेपी और शिवसेना में काफी दिनों तक दोनों के बीच खींचतान चली। ऐसे में राज्यपाल ने बीजेपी को सबसे बड़े दल होने के नाते सरकार बनाने के लिए न्योता दिया था, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने सरकार बनाने में असमर्थता जता दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास पूर्ण बहुत नहीं है। इसके बाद राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया था। लेकिन, समय रहते उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन नहीं हासिल नहीं कर सके। ऐसे में मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत