न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई / सामने आई अस्‍पताल की बड़ी लापरवाही, टॉयलेट में 14 दिन तक सड़ता रहा कोरोना संक्रमित का शव

मुंबई के एक टीबी हॉस्पिटल से 14 दिन पहले 27 साल के एक कोरोना वायरस संक्रमित युवक लापता हुआ था। अब उसका शव अस्‍पताल के टॉयलेट में मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 3:05:20

मुंबई / सामने आई अस्‍पताल की बड़ी लापरवाही, टॉयलेट में 14 दिन तक सड़ता रहा कोरोना संक्रमित का शव

मुंबई के एक टीबी हॉस्पिटल से 14 दिन पहले 27 साल के एक कोरोना वायरस संक्रमित युवक लापता हुआ था। अब उसका शव अस्‍पताल के टॉयलेट में मिला है। युवक को टीबी की बीमारी भी थी। इतने दिन अस्‍पताल के टॉयलेट में शव पड़े होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लग पाई। ऐसे में अस्‍पताल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही अस्‍पताल के करीब 40 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वो लोग हैं, जो उस वार्ड में ड्यूटी करते थे, जहां से शव मिला है। ऐसे में उन दावों की भी पोल खुल रही है, जिनमें कहा जाता है कि अस्‍पताल के टॉयलेट को कोरोना काल में नियमित रूप से साफ किया जा रहा है।

यह भी बात सामने आई है कि युवक का शव इतनी बुरी तरह से सड़-गल गया था कि उसकी जांच से यह भी पता लगाना पाना मुश्किल हो रहा था कि वो पुरुष का शव है या महिला का शव है। बताया गया कि टॉयलेट में मिला शव 27 साल के सूर्यभान यादव का है। वह उस वार्ड से 4 अक्‍टूबर से लापता था। सुप्रिटेंडेंट डॉ ललित कुमार आनंदे के अनुसार उसकी लापता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, लेकिन यह सामान्‍य बात है कि टीबी के मरीज अस्‍पताल के बाहर चले जाते हैं।

गोरेगांव में एक मेडिकल अधिकारी द्वारा रेफर किए जाने के बाद सूर्यभान यादव को 30 सितंबर को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि यादव ने भर्ती होने के दौरान अपना उचित पता नहीं दिया। अस्पताल में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। यादव को पुरुष रोगियों के लिए पहली मंजिल के वार्ड में रखा गया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 4 अक्टूबर को वह शौचालय गया था और सांस फूलने के कारण गिर गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि 18 अक्टूबर तक किसी भी मरीज या कर्मचारी को बदबू नहीं आई, लेकिन जब एक वार्ड बॉय को एहसास हुआ कि तीन बंद टॉयलेट क्‍यूबिक में से एक बंद है और उससे बदबू आ रही है। तो उसने दीवार पर चढ़कर देखा तो उसे सड़ा गला शव पड़ा दिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय