न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : पीपीई किट पहनकर चोरों ने की चोरी, एक लाख रुपए से ज्यादा नकदी चुराई

पुणे में चोरी का एक ऐसा ही मामले सामने आया है, जिसमें चोरों ने पीपीई किट (PPE Kit) पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 8:54:51

कोरोना संकट : पीपीई किट पहनकर चोरों ने की चोरी, एक लाख रुपए से ज्यादा नकदी चुराई

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। महाराष्ट्र कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 2000 से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके है और 150 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। काम-धंधे बंद हैं। लोग घरों में हैं। लेकिन, इन सबके बीच चोर शांत नहीं हैं। वह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुणे में चोरी का एक ऐसा ही मामले सामने आया है, जिसमें चोरों ने पीपीई किट (PPE Kit) पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर इनकी तलाश कर रही है।

pune robberypune coronavirus lockdown,maharashtra robbers,coronavirus,news,news in hindi

क्या होती है पीपीई किट

आपको बता दे, पीपीई किट (PPE Kit) कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए एक प्रोटेक्शन किट होता है जिससे उन्हें कोरोना वायरस का खतरा कम हो। इस किट में चार से पांच चीजें रहती है जिसका इस्तेमाल मरीजों का इलाज करते समय डॉक्टरों को करना होता है। इस किट में मास्क, आई शील्ड, शू कवर, गाउन, ग्लव्स होते हैं जिसे पहन कर डॉक्टर कोरोना मरीजों का इलाज करते हैं। अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग तरह के पीपीई किट्स हो सकते हैं लेकिन आम तौर पर मास्क, ग्लोव्स, गाउन, एप्रन, फेस प्रोटेक्टर, फेस शील्ड, स्पेशल हेलमेट, रेस्पिरेटर्स, आई प्रोटेक्टर, गोगल्स, हेड कवर, शू कवर, रबर बूट्स इसमें गिने जा सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने वारदात पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में की। यहां के रावेत इलाके में शुक्रवार तड़के दो चोरों ने पीपीई किट पहनकर तीन मेडिकल स्टोर और एक किराना की दुकान में चोरी की। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है। जो वीडियो सामने आया है उसमें आरोपी दुकान का शटर तोड़ते हुए और दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस मामले में जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक धनाराम मोतीलाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तड़के 3:55 मिनट पर चोर आए थे। चोरों ने कोरोना की सेफ्टी के लिए पहनी जाने वाली किट पहन रखी थी। पहले शटर का ताला तोड़ा और फिर दुकान के काउंटर में रखा हुआ कैश निकालकर चले गए। हमें सुबह घटना की जानकारी हुई। वहीं, इस पूरी घटना पर पुलिस का कहना है अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों चोर चारों दुकान से करीब 1 लाख से ज्यादा कैश ले उड़े हैं। पुलिस इस मामले में आसपास के मेडिकल स्टोर या हॉस्पिटल में पूछताछ करके यह पता लगा रही है कि आखिर चोरों को पीपीई किट (PPE Kit) कहां से मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर