न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन नवजात की अस्पताल में आग में जलने से, 7 की दम घुटने से हुई मौत; 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है उन्होंने कहा, इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 1:29:58

तीन नवजात की अस्पताल में आग में जलने से, 7 की दम घुटने से हुई मौत; 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के आग लगने से 10 नवजातों की मौत हो गई। घटना सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में हुई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक तीन नवजात बच्चों की आग में झुलसने से जबकि सात की दम घुटने से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक शिशु के परिवार के सदस्यों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा, 'ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने नवजात सघन देखरेख इकाई की खिड़कियां और दरवाजे खोल दिए और शिशुओं को साथ लगे वार्ड्स में ट्रांसफर किया। लेकिन वे 10 शिशुओं की जाने नहीं बचा सके।' स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है उन्होंने कहा, इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। विस्तृत जांच का आदेश दिया गया है। हम इस त्रासदी से सीखकर भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की कोशिश करेंगे।

अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर प्रमोद खंडाते के मुताबिक, 'हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। न्यूबोर्न यूनिट से धुआं निकल रहा था। नर्स ने दरवाजा खोला तो देखा कि वार्ड में धुआं भर चुका है। उसने सीनियर डॉक्टरों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक 10 मासूम दम तोड़ चुके थे। 7 बच्चों को बचा लिया गया। इन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।'

अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि इस अस्पताल की क्षमता 485 बेड की है। अब सवाल है कि अस्पताल के सीनियर मेंबर कहां थे, क्या डॉक्टर रात में राउंड ले रहे थे या नहीं? चाइल्ड वार्ड में हर घंटे डॉक्टर और नर्सें आती रहती हैं, फिर ऐसा क्यों नहीं हुआ, इसका जवाब अस्पताल के डॉक्टर और मैनेजमेंट को देना पड़ेगा।

उधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी है। फडणवीस ने कहा 'भंडारा जिला अस्पताल में हुए आग्निकांड, जिसमें 10 बच्चों ने अपनी जान गंवा दी है। वह बेहद दुखद और परेशान करने वाला है।' उन्होंने लिखा, 'दुख की घड़ी में परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस मामले की ठीक तरह से जांच की जानी चाहिए और दोषियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत