न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए नियम, 4 फुट से बड़ी प्रतिमा पर लगाई रोक

गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को एसओपी (SOP) जारी की है। महाराष्‍ट्र होम डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई एसओपी के अनुसार पंडालो में 4 फुट से ऊंची गणेश प्रतिमा की इजाजत नहीं होगी और घरों में गणेश प्रतिमा अधिकतम 2 फुट की होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 6:14:20

गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए नियम, 4 फुट से बड़ी प्रतिमा पर लगाई रोक

गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को एसओपी (SOP) जारी की है। महाराष्‍ट्र होम डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई एसओपी के अनुसार पंडालो में 4 फुट से ऊंची गणेश प्रतिमा की इजाजत नहीं होगी और घरों में गणेश प्रतिमा अधिकतम 2 फुट की होगी। लोग घर पर ही गणेश महोत्‍सव की पूजा करें। वहीं अगर किसी को प्रतिमा खरीदनी है तो पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें और घर के अंदर ही विसर्जन करने की कोशिश करें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी कृत्रिम तालाब में विसर्जन करें। 2021 की माघी गणपति तक विसर्जन स्थगित करना चाहिए। लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजाय, कृपया रक्तदान शिविर जैसी सामाजिक सेवा की पहल करें। आयोजन के लिए दान पर जोर न दें। केवल स्वैच्छिक दान ही लें। सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए इस बार गणेश महोत्‍सव एकदम साधारण तरीके से मनाया जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी का असर तीज-त्यौहार पर पड़ने लगा है। महाराष्ट्र के सबसे मशहूर गणपति मंडलों में शुमार लालबागचा इस बार गणपति उत्सव नहीं मनाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए लालबागचा गणपति मंडल ने ये फैसला लिया। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त से शुरू हो रही है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि गणपति की लंबाई कम नहीं की जा सकती है। अगर छोटी मूर्ति भी लाई जाती है तो बप्पा के दर्शन के लिए भी बड़ी तादाद में लोग जमा होंगे। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस साल न ही कोई मूर्ति होगी, न ही मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे

लालबागचा मंडल इस बार गणपति उत्सव को आरोग्य उत्सव के तौर पर मनाएगा। इसके तहत ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। प्लाज्मा थेरेपी को प्रमुखता दी जाएगी। वहीं, कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार की आर्थिक मदद भी की जाएगी। लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के सेक्रेटरी सुधीर साल्वी ने बताया कि इस बार गणेश उत्सव के बजाय मंडल सीएम रिलीफ फंड में दान करेगा। साथ ही एलओसी और एलएसी में शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद की जाएगी।

महाराष्ट्र में 2 लाख 38 हजार से ज्यादा संक्रमित

बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने नए मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस के 7,862 नए केस सामने आए जबकि 226 लोगों की मौत हो गई। नए केस के बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 38 हजार 461 हो गई है, जिनमें 1 लाख 32 हजार 625 लोग ठीक हो चुके हैं और 9 हजार 893 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 12 लाख 53 हजार 987 लोगों की जांच अबतक की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत