न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : सरकार गठन को लेकर कांग्रेस ने फिर पैदा किया सस्पेंस, नहीं चाहती इस पद को छोड़ना

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मुंबई में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमती तो बन गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Nov 2019 7:33:10

महाराष्ट्र : सरकार गठन को लेकर कांग्रेस ने फिर पैदा किया सस्पेंस, नहीं चाहती इस पद को छोड़ना

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मुंबई में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमती तो बन गई है लेकिन कांग्रेस अभी भी असमंजस में है। दरअसल, कांग्रेस ने अपना दावा स्पीकर पद पर ठोका है, जिस पर एनसीपी की नजर है। गठबंधन की सबसे छोटी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस सरकार में अहम पद चाहती है। अब सरकार गठन में यह पेंच फंस गया है। जिसको लेकर आज शनिवार को कांग्रेस और एनसीपी की एक बार और बैठक होने वाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि बैठक अधूरी रही और शनिवार को इस पर विस्तार से बात की जाएगी। दरअसल, कांग्रेस पृथ्वीराज चव्हाण को स्पीकर बनाना चाहती है, लेकिन एनसीपी तैयार नहीं है। ऐसे में अब शनिवार को पहले कांग्रेस अपने नेताओं के साथ बैठक करेगी। इसके बाद कांग्रेस के नेता शरद पवार से मिलेंगे।

दरअसल, जब से शिवसेना बीजेपी से अलग हुई है तभी से कांग्रेस हर कदम को फूंक-फूंककर रख रही है। खबर थी कि ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर कभी भी राजी नहीं थी लेकिन एनसीपी और विधायकों के दवाब में उन्होंने गठबंधन करने का फैसला लिया। यह फैसला करीब 15 दिनों तक चली बैठक के बाद सोनिया ने लिया।

सरकार गठन को लेकर जो देरी हुई है उसकी वजह भी येही लगाई जा रही है। सहयोगी पार्टी एनसीपी भी कई बार यह बोल चुकी है कि हम तो तैयार है देरी कांग्रेस की तरफ से हो रही है। हालाकि, शरद पवार शुरू से येही कहते आए है कि शिवसेना के साथ गठबंधन का अंतिम फैसला सोनिया गांधी को ही लेना है।

दरअसल, कुछ पदों को लेकर शिवेसना, कांग्रेस और एनसीपी में सहमति नहीं बन रही है जिसकी वजह से आज शनिवार को एक बार फिर बैठक होने वाली है। इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार में पदों को लेकर आम राय तय होगी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं की मुलाकात शरद पवार से होगी। मुलाकात के बाद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फोन करेंगे। आम सहमति बनने पर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस की आज मुंबई में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

सरकार गठन के फॉर्मूले के मुताबिक, सीटों की संख्या के आधार पर शिवसेना के खाते में मुख्यमंत्री समेत 16, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री बन सकते हैं। हालांकि सरकार गठन की बारीकियों पर आज फिर से तीनों दलों में बातचीत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत