न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए कोरोना वायरस की आहट, महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से रात्रि कर्फ्यू

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 7:55:38

नए कोरोना वायरस की आहट, महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से रात्रि कर्फ्यू

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूरोप और सभी मध्य-पूर्व के देशों से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। जिसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही उद्धव सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है।

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है। भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं। ब्रिटेन से एक यात्री रोम पहुंचा था, जिसकी वजह से इटली में नया कोरोना वायरस पाया गया है। फ्रांस में भी नए वायरस को लेकर चेतावनी दी गई है। फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ आवाजाही पर रोक लगाते हुए कहा है कि संभवत: उनके यहां भी नया कोरोना वायरस पहुंच चुका है।

हालांकि, इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने या किसी अन्य प्रकार के लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया था कि राज्य में अगले छह महीने तक के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। ठाकरे ने कहा था कि विशेषज्ञ एक बार फिर रात को कर्फ्यू या दूसरा लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में हैं लेकिन वह ऐसे कदम के समर्थन में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।

मृतकों की कुल संख्या बढ़कर हुई 48,746

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 3 हजार 811 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,96,518 तक पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में इस बीमारी के कारण 98 और लोगों की जान जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 48 हजार 746 हो गई।

विभाग ने बताया कि दिन के दौरान ठीक होने के बाद कुल 2 हजार 64 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 17,83,905 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 62 हजार 743 मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 1,21,19,196 लोगों की कोविड-19 (Covid-19) जांच हो चुकी है।

विभाग के बयान के अनुसार राज्य में इस महामारी के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.06% तक पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर 2.57% है। मुम्बई में और 586 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही शहर में इस महामारी के मामले 2,86,850 हो गये। शहर में 16 और मरीजों की मौत के साथ ही यहां अब तक 10 हजार 996 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

मुम्बई समेत मुम्बई महानगर क्षेत्र में कोविड-19 के 1113 नये मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमित 6,49,065 हो गये तथा 32 और मरीजों की जान चले जाने से अब तक महानगर क्षेत्र में 18,859 लोगों की इस जानलेवा वायरस के चलते मौत हो चुकी है। इसके अलावा पुणे में 339, पिंपरी चिंचवड़ में 99, नासिक में 204 और नागपुर में कोविड-19 के 374 नये मामले सामने आये।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?