न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

80 घंटे भी नहीं चल पाई फडणवीस सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम दोनों ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र की सियासत में आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसा तूफान आया जिसने फडणवीस सरकार की नीव हिला दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Nov 2019 4:24:59

80 घंटे भी नहीं चल पाई फडणवीस सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम दोनों ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र की सियासत में आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसा तूफान आया जिसने फडणवीस सरकार की नीव हिला दी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा कि कल शाम 5 बजे तक फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करना होगा। लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपना इस्तीफा दे दिया। अजित पवार ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही हथियार डाल दिए। अजित पवार के इस्तीफे के बाद अब देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस बोले कि अजित पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम आपका साथ देंगे, ताकि स्थाई सरकार बन सके। लेकिन जब बहुमत साबित करने की बात आई तो अजित पवार ने मुझसे मिलकर कहा मैं गठबंधन जारी नहीं रख सकता और अलग होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बहुमत नहीं है। मैं राज्यपाल से मिलूंगा और अपना इस्तीफा सौंपूंगा।

देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा ऑटो भी तीन पहियों पर चलता है लेकिन अगर तीन पहिए तीन अलग दिशाओं में काम करते हैं तो हमें पता है क्या होता है। यही शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन के साथ होने वाला है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने पहले दिन से ही साफ कर दिया था कि हम किसी को नहीं तोड़ेंगे और न ही हॉर्स ट्रेडिंग करेंगे। जो सरकार बनाने जा रहे हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं आश्वस्त हूं कि वह अच्छी सरकार बनाएंगे लेकिन मुझे डर है कि यह सरकार अपने ही वजन से दब जाएगी। शिवसेना के नेताओं ने कल सोनिया गांधी की शपथ ली। सत्ता में आने के लिए सेना इतनी लाचार हो रही है। मैं उनकी इस लाचारी के लिए भी बधाई देता हूं। सिर्फ बीजेपी को हटाने के लिए यह लोग साथ आ गए हैं। बीजेपी विपक्ष में भी तत्परता से काम करेगी। हम इस तीन पहियों वाली सरकार में लोगों की आवाज बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत