न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIMIM सांसद की धमकी - हम कब तक इंतजार करेंगे, महाराष्ट्र में मस्जिद नहीं खुले तो सड़कों पर पढ़ेंगे नमाज

AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, जब व्यवसाय, कारखाने, बाजार- हाइवे खोले गए हैं, यहां तक ​​कि बसें, ट्रेन और उड़ानें भी संचालित हो रही हैं, तो सरकार ने धार्मिक स्थल क्यों बंद किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 1:38:27

AIMIM सांसद की धमकी - हम कब तक इंतजार करेंगे, महाराष्ट्र में मस्जिद नहीं खुले तो सड़कों पर पढ़ेंगे नमाज

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 33,87,501 पहुंच गई है। इसमें 7,42,023 मामले एक्टिव हैं और 25,83,948 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 61,529 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई जगहों पर धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। मंदिर से लेकर मस्जिद तक बंद हैं। धार्मिक स्थलों के बंद होने पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी दी है।

AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, 'जब व्यवसाय, कारखाने, बाजार- हाइवे खोले गए हैं, यहां तक ​​कि बसें, ट्रेन और उड़ानें भी संचालित हो रही हैं, तो सरकार ने धार्मिक स्थल क्यों बंद किया है। राजस्व के लिए शराब की दुकानें भी खोल दी गई और सीमित लोग शादी-विवाह में शामिल हो सकते हैं। केवल धार्मिक स्थानों को क्यों बंद किया गया है।'

इम्तियाज जलील ने कहा, 'हम आखिर कब तक इंतजार करेंगे? मैं उन तमाम हिंदुओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह तमाम मंदिर और पूजा स्थल खुलवाने में लग जाएं। हम दो सितंबर को राज्य में स्थित तमाम मस्जिदों को खुलवाने का आह्वान करेंगे। सरकार अगर इजाजत दे तो ठीक नहीं तो हम सड़क पर नमाज़ पढ़ेंगे।'

AIMIM सांसद इम्तियाज जलील की धमकी पर बीजेपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बेटे एनवी सुभाष ने कहा कि AIMIM द्वारा दिया गया अल्टीमेटम हास्यास्पद' है। देश में कोरोना का कहर जारी है और राज्यों में अनलॉकिंग की प्रक्रिया चरणवार तरीके से चल रही है।

बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कहा कि एक सांसद होने के नाते एमआईएम नेता को मुसलमानों को उकसाना नहीं चाहिए। अभी राष्ट्र को सामान्य स्थिति में आना बाकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। बीजेपी नेता ने सांसद के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की।

बता दे, देश में पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 77,266 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। एक दिन पहले ही 75995 केस आए थे। बीते छह दिन में यह तीसरा मौका है जब एक दिन में 70 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। 22 अगस्त को 70067 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज