न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / उद्धव ठाकरे के घर पहुंचा कोरोना, बंगले पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी मिलीं पॉजिटिव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 8:10:13

महाराष्ट्र / उद्धव ठाकरे के घर पहुंचा कोरोना, बंगले पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी मिलीं पॉजिटिव

महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक और पुणे में कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 3032 तक पहुंच गई है। वहीं, पुणे रीजन में 663 लोग संक्रमित हैं। नासिक के मालेगांव में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 95 पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 85 मालेगांव के हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4666 हो गई है, यहां इलाज करवाकर 572 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान 232 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद एहितायन यहां तैनात 6 और पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मालाबार हिल्स स्थित सीएम के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में दो दिन पहले एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई थी।

जब इन महिला पुलिसकर्मियों का कोरोना सैंपल लिया गया तो वो पॉजिटिव निकला। इन महिला पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट रविवार को आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी बांद्रा स्थित अपने आवास में रहते हैं और आधिकारिक कार्यों की वजह से वर्षा आते रहते हैं।

बता दें कि मुंबई में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 9 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच यहां कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्रों की संख्या में 113% का इजाफा हुआ है और ये आंकड़ा 381 से बढ़कर 813 हो गया है। मुंबई में इस वक्त 3090 मामले हैं, जबकि 9 अप्रैल को इसकी संख्या 775 थी।

कोरोना से प्रभावित स्लम एरिया धारावी में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पर मंगलवार को कोरोना के 12 नए मामले मिले, इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 179 हो गई है। यहां पर 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी यहां एक मरीज की मौत हो गई है।

बीएमसी में भी कोरोना की दस्तक

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आपताकालीन कंट्रोल रूम में काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों कर्मचारियों को कोरोना केयर सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया है। साथ ही, उनके साथ काम करने वाले लोगों को आइसोलेट किया गया है। साथ ही, उस कंट्रोल रूम को बंद करके परेल इलाके में दूसरा कंट्रोल रूम शुरू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन