न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: ढाई साल तो छोड़ों एक दिन भी सीएम पद देने के मूड में नहीं BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए 13 दिन बीत चुके हैं और विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने में भी महज तीन दिन यानि सिर्फ 70 घंटे बचे है, मगर अबतक सरकार गठन पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 9:42:16

महाराष्ट्र:  ढाई साल तो छोड़ों एक दिन भी सीएम पद देने के मूड में नहीं BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए 13 दिन बीत चुके हैं और विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने में भी महज तीन दिन यानि सिर्फ 70 घंटे बचे है, मगर अबतक सरकार गठन पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। मुलाकातों और बयानों का दौर जारी है। शिवसेना जहां 50-50 फॉर्मूले पर अड़ी है वही बीजेपी एक दिन के लिए भी सीएम पद शिवसेना को नहीं देना चाहती। वही इस घमासान के बीच मंगलवार रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। फडणवीस मंगलवार रात नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और डेढ़ घंटे बाद वह वहां से रवाना हो गए। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक घमासान पर चर्चा हुई होगी।

इस पहले मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के बाद नेताओं ने एक सुर में कहा कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है।

वही शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर दोहराया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा। राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, 'महाराष्ट्र पर फैसला महाराष्ट्र में लिया जाएगा, मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति बदल रही है, आप देखेंगे। जिसे आप 'हंगामा' कहते हैं, वह 'हंगामा' नहीं है, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है, जीत हमारी होगी।'

इसके अलावा महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनगंतीवार ने मंगलवार को कहा कि किसी भी समय सरकार गठन को लेकर एक अच्छी खबर आ सकती है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वे अब शिवसेना की ओर से प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने महाराष्ट्र में पार्टी के विधायक दल के नेता के रूप में फडणवीस को पूरा समर्थन दिया है।'

पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने अगली सरकार के गठन के लिए भाजपा-शिवसेना महायुति (गठबंधन) को जनादेश दिया है। शिवसेना ने अभी तक हमें कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। भाजपा के दरवाजे उनके लिए 24x7 खुले हैं। हमें कोई संदेह नहीं है कि फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बनेगी।

बता दे, शिवसेना अड़ी हुई है कि राज्य में 50-50 फॉर्मूले के तहत ढाई-ढाई साल के लिए दोनों पार्टियों का मुख्यमंत्री हो। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बात पर तो सहमत है कि मंत्रालय में शिवसेना की हिस्सेदारी पचास फीसदी हो, लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पद पर सिर्फ बीजेपी के पास ही हो। केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी रामदास आठवले ने कहा कि PWD, हाउसिंग और राजस्व विभाग जैसे अहम मंत्रालय 50-50 फॉर्मूले के तहत बांटे जा सकते हैं, लेकिन बीजेपी सीएम पद और गृह मंत्रालय देने को राजी नहीं है। आठवले ने कहा कि शिवसेना को यह प्रस्ताव कबूल करना चाहिए और अपना रुख बदलना चाहिए। हालांकि, बीजेपी ने कोई लिखित आश्वासन देने से इनकार कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत