न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगाबाद ट्रेन हादसा / जानिए देश में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे

आइए जानते हैं देश में पिछले कुछ समय में हुए बड़े रेल हादसों के बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 9:29:32

औरंगाबाद ट्रेन हादसा / जानिए देश में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी मजदूर मध्य प्रदेश जा रहे थे। औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है। ये हादसा शुक्रवार सुबह 5:15 बजे के करीब हुआ है। रात अधिक होने के चलते सभी ने सटाना शिवार इलाके में पटरी पर ही अपना बिस्तर लगा लिया।

आइए जानते हैं देश में पिछले कुछ समय में हुए बड़े रेल हादसों के बारे में...

19 अक्टूबर, 2018 : अमृतसर में दशहरे के दिन हुए इस बड़े रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। रैल ट्रैक के करीब रावण दहन देख रहे लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए जिसमें 61 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। हादसा जोड़ा फाटक के पास हुआ

10 अक्टूबर, 2018 : मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के इंजन और नौ डिब्बे 10 अक्तूबर की सुबह रायबरेली के पास पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में 7 की मौत और 35 से अधिक यात्री घायल हो गए

15 अप्रैल 2017: मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास पटरी से उतरे, इस हादसे में करीब 10 लोग घायल

30 मार्च, 2017: यूपी के महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए

7 मार्च, 2017: मध्य प्रदेश के जबरी रेलवे स्टेशन के पास भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में बम फटा, 10 घायल

21 जनवरी 2017: कुनेरू के पास जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 40 से ज्यादा की मौत, 68 यात्री घायल

28 दिसंबर, 2016: कानपुर के पास अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के 15 कोच पटरी से उतरे, 40 से ज्यादा घायल

20 नवंबर, 2016: कानपुर के पुखरायां में इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 150 से ज्यादा लोगों की मौत, 260 घायल

6 मई 2016: चेन्नै सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एक अन्य ट्रेन से टक्कर, करीब 7 लोग घायल

1 मई 2016: फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस हापुड़ के पास पटरी से उतरी, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था

20 मार्च, 2015 : देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी, इस हादसे में 34 यात्री मारे गए थे

26 मई, 2014: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में गोरखधाम एक्सप्रेस ने एक मालगाड़ी को उसी ट्रैक पर टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत। यह दुर्घटना चुरेन रेलवे स्टेशन के पास हुई

4 मई, 2014: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोंकण रेलवे रूट पर एक यात्री सवारी गाड़ी का इंजन और छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई जबकि 124 लोग घायल हुए

17 फरवरी, 2014: नाशिक जिले के घोटी में निजामुद्दीन एर्नाकुलम लक्षद्वीप मंगला एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे। तीन यात्रियों की मौत और 37 अन्य घायल हुए

8 जनवरी, 2014: बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस के तीन स्लीपर कोचों में आग लगने से 4 लोग झुलस गए और 5 लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा सूरत के पास धनाउ रोड और घोलवड स्टेशन के पास हुआ। इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है हालांकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट की संभावनाओं से इनकार किया

28 दिसंबर, 2013: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में पुत्तापर्थी के पास बेंगलुरु नांदेड एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लगने से 26 लोगों की मौत हुई जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए। मरने वालों में दो बच्चे भी थे। यह हादसा रात को हुआ उस समय सभी यात्री सो रहे थे

2 नवंबर, 2013: रायगढ़ से विजयवाड़ा जा रही ट्रेन ने आंध्र प्रदेश में गोतलाम रेलवे स्टेशन पर 8 लोगों को कुचल दिया

19 अगस्त, 2013: बिहार के खगड़िया जिले में कावड़ियां लोग पटरियों के रास्ते गुजर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही समस्तीपुर से सहरसा जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस ने इन्हें कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम 37 लोग मारे गए

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री