न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : सियासी गहमागहमी के बीच शिवसेना ने होटल में शिफ्ट किए विधायक, आदित्य ठाकरे ने रातभर की मीटिंग

शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है, जिनके साथ आदित्य ठाकरे ने रातभर बैठक की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Nov 2019 11:02:04

महाराष्ट्र : सियासी गहमागहमी के बीच शिवसेना ने  होटल में शिफ्ट किए विधायक, आदित्य ठाकरे ने रातभर की मीटिंग

राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार गठन का ऑफर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई है। इसी गहमागहमी में शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है, जिनके साथ आदित्य ठाकरे ने रातभर बैठक की है। शिवसेना के सभी विधायकों को रंग शारदा रिसॉर्ट से मुंबई के मलाड में स्थित द रिट्रीट होटल में शिफ्ट किया गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे देर रात विधायकों से मिलने होटल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने शिवसेना विधायकों के साथ तड़के करीब 5 बजे तक बैठक की है।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी को सरकार बनाने का न्‍योता दिया है । इसके बाद से महाराष्ट्र में विधायकों की खरीद-फरोख्त का भय बढ़ गया है। शिवसेना ने अपने विधायकों को एक होटल से दूसरे होटल में शिफ्ट किया है और आदित्य पूरी रात होटल में ही रुके रहे और विधायकों के साथ मीटिंग की।

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आए थे, लेकिन अब तक यहां सरकार गठन नहीं हो पाया है। विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो गया है और देवेंद्र फडणवीस भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए महाराष्ट्र की जनता ने पर्याप्त सीटें दी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि दोनों का गठबंधन भी टूट की कगार पर पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत