न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में एक शॉपिंग सेंटर में लगी आग, रोबोट के जरिए काबू पाने की कोशिश

मुंबई के बोरीवली पश्चिम में शनिवार तड़के एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। यहां के सुरक्षा इंचार्ज ने कहा- आग करीब 2:55 बजे लगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 10:07:50

मुंबई में एक शॉपिंग सेंटर में लगी आग, रोबोट के जरिए काबू पाने की कोशिश

मुंबई के बोरीवली पश्चिम में शनिवार तड़के एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। यहां के सुरक्षा इंचार्ज ने कहा- आग करीब 2:55 बजे लगी। हमारे गार्ड ने फोन से इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी थी। कॉम्प्लेक्स के अंदर 77 दुकानें हैं। ये सभी मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचती हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। आग पर कंट्रोल के लिए रोबोट भी लगाया गया है। घटना का कारण शाॅर्ट सर्किट है। आग पर काबू करने का काम अंतिम चरण में है। सुबह का समय होने से शॉपिंग सेंटर में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद थे। फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, यह लेवल 4 की आग है। आग सबसे पहले इंद्रप्रस्थ शॉपिंग सेंटर के बेसमेंट में लगी थी, जो फैलते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। वेंटिलेशन के लिए जेसीबी की मदद से बिल्डिंग के साइड ग्रिल्स को तोड़ा गया।

ली जा रही है रोबोट की मदद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रभात राहंगडाले ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड का एक रोबोट लगाया है। यह अंदर घुसकर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहा है। आग बुझाने के लिए 14 फायर इंजन और 13 जंबो टैंकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा इंचार्ज ने दावा किया है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

mumbai fire,mumbai,shopping centre,mumbai borivali,fire in mall,robot,news

रोबोट की खासियत

पिछले साल जुलाई 2019 में मुंबई फायर ब्रिगेड को यह रोबोट मिला था। फायर प्रूफ इस रोबोट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। यह अंदर घुसकर आग बुझाता है। करीब 400 से 500 किलोग्राम वजन वाले इस रोबोट में थर्मल कैमरा लगे हैं जो धुएं में भी स्पष्ट तस्वीरें ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री

कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां

ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत

11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म

Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री