Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना / नांदेड में झरने के पास पिकनिक मनाने गए परिवार के 5 सदस्य लापता, तीन के मिले शव, दो की तलाश जारी

महाराष्ट्र के नांदेड़ में उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार के तीन लोगों का शव सहस्त्रकुंड झरने के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बरामद शवों में एक महिला, उसका पति और उनका एक नाबालिग बेटा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 6:35:33

हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना / नांदेड में झरने के पास पिकनिक मनाने गए परिवार के 5 सदस्य लापता, तीन के मिले शव, दो की तलाश जारी

महाराष्ट्र के नांदेड़ में उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार के तीन लोगों का शव सहस्त्रकुंड झरने के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बरामद शवों में एक महिला, उसका पति और उनका एक नाबालिग बेटा है। जबकि दो बेटियों का अभी पता नहीं चला है। गोताखोर झरने में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बता दे, परिवार के 5 सदस्य एक सप्ताह पहले यहां घूमने के लिए आए थे और सभी लापता हो गए थे। पुलिस ने बताया कि नांदेड़ के रहने वाले प्रवीण वालेमेश्वर जिनकी उम्र 45 बताई गई है हदगांव तालुका में एक बड़े किराना व्यापारी थे। पिछले कई महीनों से उनका अपने भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ताज्जुब की बात यह है कि अगर परिवार के सदस्य झरने में बहे तो किसी ने उन्हें डूबते हुए क्यों नहीं देखा? ऐसे में पुलिस इसे हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना तीनों एंगल को लेकर जांच कर रही है। 25 सितंबर की देर रात जब परिवार घर नहीं लौटा तो रिश्तेदारों ने ही इनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ के रहने वाले प्रवीण वालेमेश्वर अपनी पत्नी (40), दो बेटियों (20 और 13) और बेटे (11) के साथ 25 सितंबर को सहस्त्रकुंड झरने के पास पिकनिक मनाने गए थे।

आज भी हो रही है शवों की तलाश

इसके बाद से लगातार गोताखोर और स्थानीय पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही थी। पेंगंगा नदी पर स्थित यह जलप्रपात नांदेड़ और यवतमाल जिलों में फैला हुआ है। यवतमाल जिले से 28 और 29 सितंबर को दो शव मिले थे और तीसरा शव आज बरामद हुआ है। अन्य की तलाश में गोताखोर की एक टीम तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि तेज बहाव में शव नदी में आगे बह गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology