न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवराज सिंह चौहान ने कहा 'टाइगर अभी जिंदा है', दिग्विजय सिंह का तंज - 'हम संरक्षण करेंगे, यह दुर्लभ प्राणी होता जा रहा है'

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के इस बयान पर रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने तंज कसते हुए कहा है कि राज्य में 'टाइगर' का संरक्षण किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 9:25:43

शिवराज सिंह चौहान ने कहा 'टाइगर अभी जिंदा है', दिग्विजय सिंह का तंज - 'हम संरक्षण करेंगे, यह दुर्लभ प्राणी होता जा रहा है'

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के मतदाताओं को निश्चिंत रहने का आश्वासन बेहद अनूठे स्टाइल से दिया था। बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' से प्रभावित होकर शिवराज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, आगे क्या होगा, इस बात की चिंता न करें, क्योंकि 'टाइगर अभी ज़िन्दा है।' बुधनी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, 'किसी को भी इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं कि आगे क्या होगा। मैं अभी यहीं हूं... टाइगर अभी ज़िन्दा है...'

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के इस बयान पर रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने तंज कसते हुए कहा है कि राज्य में 'टाइगर' का संरक्षण किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा, 'टाइगर का संरक्षण किया जाएगा। यह दुर्लभ प्राणी होता जा रहा है।'

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की कुल 230 सीटों में से 114 पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी, जबकि BJP को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को दो, समाजवादी पार्टी (SP) को एक सीट मिली थी, जबकि चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। बाद में, BSP तथा SP ने कांग्रेस को समर्थन देकर उनकी सरकार बनवा दी।

वहीं, दिग्विजय ने इसके अलावा एक सवाल के जवाब में कहा, 'व्यापम मामले को सीबीआई दबाने की कोशिश कर रही है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, आगे क्या करना है वह इस पर विचार करेगी।' प्रशासनिक व्यवस्था पर दिग्विजय ने कहा, 'प्रशासन में इतने दलाल बीच में तैयार कर दिए हैं। कभी कलेक्टर व एसपी के तबादलों में पैसा नहीं चलता था, भीड़ इकट्ठा करने को नहीं कहा जाता था, इसलिए प्रशासनिक तंत्र को सुधारने की आवश्यकता है।'

हनुमान की जाति बताए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजरंग बली दलित थे, बुक्कल नवाब ने उन्हें मुसलमान बताया, अब भाजपा के मंत्री चौधरी साहब उन्हें जाट बता रहे हैं। जो लोग ऐसा कह रहे हैं उन्हें माफी मांगनी चाहिए और विहिप व अखाड़ा परिषद को ऐसे लोगों का तिरस्कार करना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत