न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / उज्जैन में जहरीली शराब से 7 मजदूरों की मौत, पिया करते थे झिंझर

उज्जैन के तीन थाना इलाकों में बुधवार सुबह से शाम तक महज 10 घंटे के अंदर 7 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर शराब के आदी थे। कहारवाड़ी क्षेत्र से सस्ती झिंझर (पोटली) शराब खरीदकर पिया करते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 10:34:13

मध्यप्रदेश / उज्जैन में जहरीली शराब से 7 मजदूरों की मौत, पिया करते थे झिंझर

उज्जैन के तीन थाना इलाकों में बुधवार सुबह से शाम तक महज 10 घंटे के अंदर 7 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर शराब के आदी थे। कहारवाड़ी क्षेत्र से सस्ती झिंझर (पोटली) शराब खरीदकर पिया करते थे। आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से इनकी मौत हो गई। सुबह 7 बजे छत्री चौक सराय के फुटपाथ पर दो मजदूरों के शव मिले थे। शुरूआत में साथियों को लगा कि वे सो रहे हैं। दोनों को जगाया गया तो उन्होंने कोई हरकत नहीं की। यहां से कुछ दूर दो अन्य मजदूर भी बेहोशी की हालत में मिले। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल हॉस्पिटल के डा जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने चार मजदूरों के शव का पीएम किया है। एकदम से ऐसे किसी की मौत नहीं होती। मजदूर लंबे समय से शराब पीते आ रहे थे। पुलिस से भी यह मालूम पड़ा कि ये लोग आदतन शराबी थे। मजदूरों की मौत का स्पष्ट कारण तो बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

पी थी झिंझर

एसआई निरंजन शर्मा के ने बताया कि नागदा निवासी विजय उर्फ कृष्णा (41) और पिपलौदा बागला निवासी शंकरलाल (40) की मौत हो गई। शंकरलाल सैलून पर काम करता था। साथी मजदूरों ने बताया कि दोनों रोजाना शराब पीते थे। वहीं, बेहोशी की हालत में मिले दो अन्य मजदूर दानी गेट निवासी बबलू (40) और छत्री चौक सराय निवासी बद्रीलाल (65) ने इलाज के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने झिंझर पी थी। इसके बाद से उनके पेट में काफी दर्द होने लगा। शाम को बबलू और बद्रीलाल की भी मौत हो गई।

शाम 7 बजे माधव गोशाला के पास दिनेश जोशी (45) की लाश मिली। यह मजदूरी नहीं मिलने पर भीख मांगकर भी गुजारा कर लेता था। एएसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि मौत का कारण अभी साफ नहीं है, लेकिन दिनेश भी शराब का आदी था।

शाम को ही महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी पीर शाह (45) की अस्पताल में मौत हो गई। पीर छत्री चौक पर ठेला लगाता था। उसे परिजन ने सुबह अस्पताल में भर्ती कराया था। वह भी शराब का लती था। इसी तरह छत्री चौक की पार्किंग से 85 साल के बुजुर्ग की लाश मिली। आशंका है कि बुजुर्ग की मौत भी झिंझर पीने से हुई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

20, 30 और 50 रुपए की पोटली

गाेपाल मंदिर क्षेत्र में नशे में धुत्त एक मजदूर ने बताया कि सराय के अधिकांश मजदूर पोटली (झिंझर) पीते हैं। ये लोग कहारवाड़ी से झिंझर लेकर आते हैं, कहारवाड़ी में शंकर और बेबी नाम की महिला पोटली बेचती है। 20, 30 और 50 रुपए की पोटली भी मिलती है। वैन में रखकर भी एक व्यक्ति यहां शराब बेचता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?