Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली पर CM शिवराज का तंज, नहीं पता होगा कि प्याज मिट्टी के अंदर उगती है या बाहर

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 3:26:02

राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली पर CM शिवराज का तंज, नहीं पता होगा कि प्याज मिट्टी के अंदर उगती है या बाहर

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है। दरअसल, कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में प्रदर्शन रैली निकाली थी। इस दौरान वो ट्रैक्टर पर बैठे नजर आए थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा राहुल गांधी को किसानी को लेकर कोई जानकारी नहीं होगी और वो ट्रैक्टर में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवराज ने कहा है कि राहुल ट्रैक्टर में सोफे पर बैठकर घूम रहे हैं। उनको किसानी के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उनको तो यह भी नहीं पता होगा कि प्याज मिट्टी के अंदर उगती है या बाहर।
बता दें कि पंजाब में रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि इन कानूनों की मदद से 23 अरबपतियों की नजर किसानों की जमीन और फसल पर है। राहुल गांधी ने कहा था कि वर्तमान सिस्टम में कुछ खामियां हैं। इन्हें बदलने की आवश्यकता है, लेकिन इसे नष्ट करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे नष्ट करना चाहते हैं। राहुल रैली के दौरान जिस ट्रैक्टर में बैठे थे उसे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ चला रहे थे। साथ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बैठे थे। नरोत्तम मिश्रा की चुटकी

इससे पहले एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के उस बयान को लेकर चुटकी ली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी कांग्रेस पार्टी 15 मिनट से भी कम समय में चीन को भारत के क्षेत्र से बाहर निकाल देगी और 10 दिन में ऋण माफ कर देगी। इस पर एन मिश्रा ने कहा कि मैं तो उस शिक्षक को नमन करना चाहता हूं जिन्होंने राहुल को यह पढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से हैं ये।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology