न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / एंबुलेंस नहीं मिली, तो PPE किट पहन कोरोना मरीज बाइक से पहुंचा अस्पताल

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है वहीं, इस बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही में ताजा मामला सीहोर जिले के बुधनी से सामने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 3:31:45

मध्य प्रदेश / एंबुलेंस नहीं मिली, तो PPE किट पहन कोरोना मरीज बाइक से पहुंचा अस्पताल

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है वहीं, इस बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही में ताजा मामला सीहोर जिले के बुधनी से सामने आया है। यहां होशंगाबाद जिले के एक युवक ने अपनी कोरोना जांच बुधनी में कराई और अगले दिन वो पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट लेने कोविड सेंटर भेजने के लिए बुलाया और पीपीई किट दी। लेकिन लंबे इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं पहुची तो युवक पीपीई किट पहन कर अपनी बाइक से कोविड सेंटर रवाना हो गया। इस मामले का सीसीटीवी वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक पीपीई किट पहन अपनी बाइक से जाता दिखाई नजर आ रहा है।

दरअसल, मंगलवार को सीहोर जिले के बुधनी में होशंगाबाद जिले आनंद नगर के पास रहने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक रविवार को बुधनी में अपने सैंपल देकर आया था जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को सुबह आई। युवक को बुधनी रिपोर्ट देने के बहाने बुलाया गया फिर उसको पीपीई किट पहनने के लिए दी।

इस पूरे मामले में दो जिलों के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। पहले होशंगाबाद जिले में युवक की कोरोना जांच नहीं हुई तो उसे मजबूरन दूसरे सीहोर जिले के बुधनी में जाकर अपनी कोरोना जांच करानी पड़ी। जब वहां एंबुलेंस नहीं आई तो कोरोना पॉजिटिव युवक खुद की बाइक से पीपीई किट पहन कर कोविड सेंटर के लिए रवाना हो गया।

वहीं, मामले में होशंगाबाद जिले जिला पंचायत सीईओ मनोज सरेआम ने कहा कि हमने यहां पर सीएमएचओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है जो भी दोषी होगा उचित कार्यवाही की जाएगी।

बता दे, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 30 हजार 598 पहुंच गई है। बुधवार को कुल प्रदेश में रिकॉर्ड 917 नए मामले सामने आए। अब तक राज्य में 21 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि करीब साढ़े 8 हजार एक्टिव केस हैं। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना के रिकाॅर्ड 917 नए मामले मिले। इस दौरान 591 मरीज ठीक भी हुए। नए मरीजों में सबसे अधिक 218 मामले राजधानी भोपाल में आए। बड़वानी में 101 नए मामले सामने आए, जिसने इंदौर को पीछे छोड़ दिया। इंदौर में 74 मरीज मिले। इसके अलावा ग्वालियर में 79, जबलपुर में 41, रीवा और राजगढ़ में 35-35 खरगोन में 25, मुरैना में 24, दमोह में 26, सतना में 27, श्योपुर में 16, छिंदवाड़ा में 19, कटनी में 19 के अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना के मामले सामने आए।

इसी तरह संक्रमण से 14 लोगों की मौत हो गई, इनमें इंदौर में 2, भोपाल में 4, ग्वालियर में 1, उज्जैन में 1, जबलपुर में 1, बड़वानी में 1, धार में 1, रतलाम में 1, सीहोर में 1, होशंगाबाद में 1 और उमरिया में 1 मरीज की मृत्यु हुई है। अब तक प्रदेश में 844 लोगों की जान गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’