न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / पुलिस ने नहीं लिखी गैंगरेप की रिपोर्ट तो पीड़िता ने लगाई फांसी, SI निलंबित, CM ने पूरी घटना पर स्पष्टीकरण मांगा

उत्तर प्रदेश के हाथरस की गैंगरेप घटना पर पुलिस कार्रवाई जहां एक तरफ सवालों के घेरे में है तो वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 12:19:27

मध्यप्रदेश  / पुलिस ने नहीं लिखी गैंगरेप की रिपोर्ट तो पीड़िता ने लगाई फांसी, SI निलंबित, CM ने पूरी घटना पर स्पष्टीकरण मांगा

उत्तर प्रदेश के हाथरस की गैंगरेप घटना पर पुलिस कार्रवाई जहां एक तरफ सवालों के घेरे में है तो वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां, नरसिंहपुर के रिछाई गांव में एक गैंगरैप की पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, पीड़िता और उसके पति का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों ने पत्नी का गैंगरेप किया है। पीड़ित परिवार पुलिस चौकी से लेकर थाने तक के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़ित परिवार ने गोटिटोरिया चौकी और चीचली थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता और परिजन चीचली थाने पहुंचे तो चीचली के थाना प्रभारी ने शिकायत लिखने की बजाए उल्टा फरियादी को ही अपशब्द कहकर थाने में घंटों बैठाकर रखा और फरियादी से पैसे भी मांगे तब छोड़ा। इस घटनाक्रम से पीड़िता बहुत व्यथित हो गई और आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

हाथरस की घटना को लेकर जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है, उससे सबक लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार के आरोपों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर नहीं लिखने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं और तत्काल प्रभाव से एडिशनल एसपी, एसडीओपी को भी हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी से पूरी घटना पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चीचली थाने के SI एमएन कुरपे को निलंबित भी कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी