न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी महाकुंभ: पीएम मोदी ने खुद को बताया भाग्यवान, कहा - मुझे मां भारती की सेवा करने का मौका मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान से मिशन-2018 के लिए हुंकार भर दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Sep 2018 3:57:31

बीजेपी महाकुंभ: पीएम मोदी ने खुद को बताया भाग्यवान, कहा - मुझे मां भारती की सेवा करने का मौका मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Narendra Modi ने भोपाल Bhopal के जंबूरी मैदान से मिशन-2018 के लिए हुंकार भर दी। मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार BJP जहां विकास के दम पर दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है। वहीं विपक्ष को उम्मीद है कि इस बार उसकी नैया पार हो जाएगी। अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह Amit Shah राज्य पहुंचे थे। दोनों ने यहां से अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया। उन्होंने महाकुंभ में आए लाखों कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। पीएम ने नारा दिया- मेरा बूथ-सबसे मज़बूत उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ एक समृद्ध देश और उज्जवल भविष्य के लिए काम करें। कार्यकर्ता संकल्प लें कि वो बीजेपी का झंडा झुकने नहीं देंगे।

खुद को बताया भाग्यवान


इसी के साथ चुनावी रण में जा रही बीजेपी ने भोपाल से अपने अभियान का शंखनाद कर दिया। महाकुंभ के ज़रिए पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरी। पार्टी के इस महाकुंभ में लाखों कार्यकर्ता आए। भोपाल के जंबूरी मैदान से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी तब तक वो भाजपा की राज्य सरकारों और वहां की जनता के प्रति दुश्मनी का भाव पालकर बैठे थे। उन्होंने खुद को भाग्यवान बताते हुए कहा कि पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए जिससे कि इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मुझे मां भारती की सेवा करने का मौका मिला है।

...मंगल होगा बीजेपी का महाकुंभ

बीजेपी ने इस महाकुंभ के लिए मंगल होगा बीजेपी का महाकुंभ, ये नया नारा दिया था। मंच पर लिखा गया था- लहराएगा परचम फिर से चौथी बार, जनता की पुकार फिर बीजेपी सरकार।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने निशाने पर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा जो पार्टी 125 साल से भी ज्यादा पुरानी हो, जिसके पास नेताओं की पूरी फौज हो, जिसने 60 साल तक शासन किया, उसकी इतनी दुर्गति क्यों हुई। कांग्रेस को अब सूक्ष्म यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि कहीं कांग्रेस बची कि नहीं। पीएम मोदी ने सलाह दी कि कांग्रेस के साथियों आपको आत्म मंथन की ज़रूरत है। कमल पर जो जितना कीचड़ उछालेगा कमल उतना ही खिलेगा।

पीएम मेोदी ने लाखों कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा, विश्व में हम ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिस पार्टी की विचारधारा को एक शब्द में जाना जाता है वो है एकात्म मानववाद। विश्व में और कोई नहीं ऐसा। हम अकेले हैं जो सिर्फ और सिर्फ मानवता के लिए काम कर रहे हैं।ये गौरव की बात है। 19 राज्यों में सरकार, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होना सौभाग्य है। लेकिन बीजेपी का सदस्य होना उससे बड़ा सौभाग्य है।

मेरे खिलाफ झूठ का बवंडर रचा जा रहा है

बिना राहुल का नाम लिए पीएम ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठ का बवंडर रचा जा रहा है। जाति का जहर नहीं चलेगा। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, 'जो पार्टी 125 सालों से भी पुरानी हो, जिस पार्टी के अनेकों भूतपूर्व राज्यपाल हो, फिर ऐसा क्या हुआ इतनी बड़ी पार्टी को सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि देश में कहीं बचे हैं की नहीं और इतनी पराजय के बाद भी कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। सत्ता जाने के बाद कांग्रेस ने संतुलन भी खो दिया है।'

पीएम ने कांग्रेस पर देश के बाहर गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है तो वो भारत के बाहर गठबंधन खोज रही है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता खोने के बाद अपना संतुलन भी खो दिया है। कांग्रेस पार्टी देश के ऊपर अब बोझ बन गयी है।

हमें विधानसभा और लोक सभा में भाजपा की सुनामी लाना है

उससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा आज दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर संकल्प लेने का दिन है। आज देश में 11 करोड़ बीजेपी कार्यकर्ता हैं देश के 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है यानि देश के 70 फीसदी इलाके पर बीजेपी की सरकार है। लेकिन ये सर्वोच्च नहीं हैं। हमें अभी अपना सर्वोच्च लक्ष्य हासिल करना है। हम इस महाकुंभ से बीजेपी का झंडा और ऊपर ले जाने का संकल्प लेकर जाएं। हमें विधानसभा और लोक सभा में भाजपा की सुनामी लाना है।

राहुल ने मुझे घोषणा मशीन कहा था, लेकिन राहुल खुद तो फन मशीन हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष शाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ग़ुस्से में आग बबूला है। लेकिन वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऊटपटाँग आरोप लगाकर हमारे कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा ना लें। सीएम ने राफेल डील पर मोदी पर लगे आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब भी दिया। शिवराज ने कहा राहुल मुझे घोषणा मशीन कहा था, लेकिन राहुल खुद तो फन मशीन हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा, देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए पीएम मोदी जो काम कर रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत है। मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश के विकास में भरपूर सहयोग दिया। मध्य प्रदेश में बीजेपी शासन में अभूतपूर्व विकास हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल