न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश : मुरैना में 1000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे तेरहवीं में, जांच में सामने आए 12 कोरोना पॉजिटिव मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से फैल रहा है। इंदौर के बाद अब मुरैना कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 11:30:18

 मध्य प्रदेश : मुरैना में 1000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे तेरहवीं में, जांच में सामने आए 12 कोरोना पॉजिटिव मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से फैल रहा है। इंदौर के बाद अब मुरैना कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है। जिलें में दो दिन के अन्दर 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग 200 के आसपास पहुंच गई है। इनमें से अब तक 11 की मौत हो चुकी है।

बीते 17 मार्च को दुबई में वेटर का काम करने वाला युवक अपनी दादी के श्राद्ध में शामिल होने मुरैना आया था। 20 मार्च को हुए तेरहवीं में 1000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन इन लोगों की पहचान कर जांच कर रहा है। मुरैना जिला प्रशासन इससे बेखबर रहा। यही वजह रही कि एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

दरअसल, मुरैना जिला प्रशासन ने दुबई से आने वाले युवक की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच नहीं की थी। इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने श्राद्ध के बहाने हजार से ज्यादा लोगों को न्योता दिया, प्रशासन को इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई। तेरहवीं के बाद जब युवक की पत्नी की तबीयत खराब हुई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब उसके दुबई से आने का खुलासा हुई। युवक के दुबई से आने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पति-पत्नी की जांच कराई गई, जिसमें दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

पति-पत्नी दोनों संक्रमित

दुबई से लौटे युवक और उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की। साथ ही युवक मुरैना में जहां रहता है, उस वार्ड 47 में रहने वाले 1300 अन्य घरों की भी जांच की गई। प्रशासन ने जांच-पड़ताल के बाद युवक के 26 परिजनों को जांच के बाद आइसोलेशन में भेज दिया। इनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। अन्य लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। कोरोना पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद प्रशासन ने एक लिस्ट जारी की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, वे भी जांच करा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ