न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाकर्मी की शौचालय गंदे होने की शिकायत पर खुद ऊर्जा मंत्री तोमर ने की सफाई

शुक्रवार को ग्वालियर के आयुक्त कार्यालय में एक महिलाकर्मी द्वारा वहां के सार्वजनिक शौचालय के गंदे होने की शिकायत की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 10:33:45

महिलाकर्मी की शौचालय गंदे होने की शिकायत पर खुद ऊर्जा मंत्री तोमर ने की सफाई

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा सफाई को लेकर नई मिसाल पेश करते हुए ऐसा काम किया गया जिसने सभी को हैरान कर दिया। शुक्रवार को ग्वालियर के आयुक्त कार्यालय में एक महिलाकर्मी द्वारा वहां के सार्वजनिक शौचालय के गंदे होने की शिकायत की गई। इस पर ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा स्वयं ही वहां रखे ब्रश और झाड़ू लेकर उसकी सफाई में जुट गए। तोमर ने नगर निगम से सफाई का सामान भी मंगा लिया और सभी शौचालयों की सफाई की। उन्होंने वहां के अधिकारियों से कहा कि वे यहां की सफाई की लगातार निगरानी रखें, जिससे खासतौर से महिला कर्मचारियों को परेशानी न हो।

इस बारे में पूछे जाने पर तोमर ने बताया, ‘मैं शुक्रवार को संभागीय कमिश्नर दफ्तर मोतीमहल परिसर से निकला। वहां पर एक महिला कर्मचारी ने बातचीत के दौरान दफ्तर परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय के गंदा होने की बात कही।’ उन्होंने कहा, ‘यह सुनकर मैं स्वयं ही शौचालय पहुंच गया। मैंने वहां रखे ब्रश और झाड़ू से खुद ही शौचालयों को साफ करने लगा। बाद में नगर निगम के कर्मचारी भी वहां सफाई का सामान लेकर पहुंचे और उनके साथ सफाई करने लगे।’

तोमर ने कहा, ‘महिला कर्मचारियों को शौचालय गंदा होने से परेशानी होती है, इसलिए मैंने यह सफाई की है।’ उन्होंने कहा कि सफाई के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रयास करते हैं। तोमर ने कहा कि कार्यालयों में सफाई रहनी चाहिए। इस सफाई की शुरुआत घर से होगी और मोहल्ला और प्रदेश व देश साफ होगा। उन्होंने मोतीमहल स्थित वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वे कार्यालय के शौचालय में सफाई की लगातार निगरानी रखें और जो कर्मचारी काम नहीं करें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी