न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जबलपुर से अच्छी खबर, 11 दिन में नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां पिछले 11 दिनों में एक भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 7:11:44

जबलपुर से अच्छी खबर, 11 दिन में नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां पिछले 11 दिनों में एक भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। जबलपुर में कोरोना से संक्रमित अंतिम मरीज 27 मार्च को मिला था। इसके अलावा आठ मरीजों में 4 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। एक मरीज को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। वहीं बाकी 4 मरीजों की हालत में लगातार लगातार सुधार हो रहा है। जो ठीक होकर घर गए हैं, उनमें सराफा व्यापारी मुकेश अग्रवाल, उनकी पत्नी, उनका एक स्टॉफ प्रभुदयाल और स्विटजरलैंड से लौटा युवक उपनिषद शर्मा है। इन्हें 14 दिन के होम आईसोलेशन में रखा गया है। असल में, मध्य प्रदेश में जबलपुर में कोरोना का सबसे पहला केस आया था। इसके बाद से ही शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसका असर, ये रहा कि यहां पर फिर से कोई केस नहीं आया। यहां निकले 8 पॉजिटिव मरीजों में 7 एक ही व्यक्ति से संक्रमित हुए थे।

प्रभुदयाल कोरोना पॉजिटिव मुकेश अग्रवाल का स्टॉफ मेंबर था और अपने मालिक के संपर्क में आने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। पिछले 15 दिन से मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। इसके पहले 5 अप्रैल को 3 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। आईसीएमआर लैब को जबलपुर से मंगलवार को करीब 36 सैंपल परीक्षण के लिए भेजे थे, जिसमें तीन रिपोर्ट मिली हैं और तीनों निगेटिव हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ