Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जबलपुर / अपहरण के बाद 13 साल के मासूम की हत्या, आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक 13 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जबलपुर के खनन व्यवसायी मुकेश लांबा के 13 साल के बेटे आदित्य का 15 अक्टूबर की शाम अपहरण कर लिया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 9:03:04

जबलपुर / अपहरण के बाद 13 साल के मासूम की हत्या, आरोपी की  पुलिस कस्टडी में मौत

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में एक 13 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। जबलपुर के खनन व्यवसायी मुकेश लांबा के 13 साल के बेटे आदित्य का 15 अक्टूबर की शाम अपहरण कर लिया गया था। तब वो घर के नजदीक की एक दुकान पर बिस्किट लेने गया था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को कॉल कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को भी कॉल कर घटना की जानकारी दे दी थी। इसके साथ ही किडनैपर्स को 8 लाख रुपए (फिरौती की रकम) भी दे दिये थे। इसके बावजूद किडनैपर्स ने बच्चे की हत्या कर उसकी लाश नहर में फेंक दी।

वारदात का मुख्य आरोपी मृतक बच्चे के पिता का परिचित है। हालांकि अपहरण कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मोनू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। दरअसल, रविवार शाम को अचानक ही राहुल की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन आरोपी की वहीं पर मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी की मौत की असली कहानी सामने आएगी।
सड़क पर निकाला गया जुलूस

मध्य प्रदेश पुलिस ने इस वारदात में शामिल राहुल विश्वकर्मा, मलय राय और करण नाम के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर की सड़क पर जुलूस निकाला। हालांकि बाद में राहुल विश्वकर्मा की मौत हो गई। दरअसल, अपहरण की जानकारी पुलिस को शुरुआती चंद घंटों में मिल गई थी। इसके बावजूद तीन दिन तक पुलिस किडनैपर्स तक नहीं पहुंच पाई और ना ही बच्चे को बचा पाई। अब बच्चे की मौत के बाद किडनैपर्स को पकड़ कर पुलिस ने उनका सड़क पर जुलूस निकाल कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश जरूर की है। लेकिन फोन सर्विलांस से लेकर टैपिंग तक के बावजूद बच्चे को नहीं बचा पाने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

'अंकल मैं आपको जानता हूं' कहना पड़ा भारी


किडनैपर्स में से एक राहुल विश्वकर्मा, बच्चे के पिता मुकेश लांबा का परिचित है। उनका मृतक के घर आना-जाना था और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बच्चे के किडनैप की योजना करीब एक महीने पहले ही बना ली थी। इसके बाद से वो लगातार घर और आसपास रेकी कर रहे थे। किडनैपिंग के बाद जब बच्चे ने राहुल को देखा तो उसको पहचान लिया और बोला कि वो उसे जानता है। बस यही बात मासूम की जान पर भारी पड़ गई और पहचान उजागर होने के डर से किडनैपर्स ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।
madhya pradesh,jabalpur,kidnap,murder,crime news किसी को छोड़ा नहीं जाए- शिवराज

इस पूरी घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस वारदात में जो भी लिप्त है उन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'प्रदेश में शराब माफ़ियाओं द्वारा 14 लोगों की जान लेने के बाद अब जबलपुर में अपहरण माफ़ियाओं द्वारा एक मासूम बालक की जान ले ली गई। एक घर का चिराग और बुझ गया। शिवराज सरकार अपहरण माफ़ियाओं से मासूम बालक को वापस नहीं ला सकी। ये माफिया पूरे प्रदेश को लील लेंगे। हमारी सरकार में हमने इन्हें कुचला था लेकिन शिवराज सरकार इनके प्रति प्रेम दिखा रही है, इन्हें बख्शा जा रहा है। पता नहीं क्यों माफिया-मिलावटखोर शिवराज जी के भगवान बने हुए हैं'।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका