न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौरः घर में मिली SAF के जवान और उसकी पत्नी की खून से सनी लाश, 17 वर्षीय बेटी भी लापता

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में SAF के एक जवान और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 4:16:16

इंदौरः घर में मिली SAF के जवान और उसकी पत्नी की खून से सनी लाश, 17 वर्षीय बेटी भी लापता

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में SAF के एक जवान और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों की खून से सनी लाश उनके घर से ही बरामद की गई है। इसके अलावा मृतक दंपति की 17 वर्षीय बेटी भी घर से लापता है। इस हत्याकांड का खुलासा गुरुवार की सुबह हुआ। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

डबल मर्डर की ये वारदात इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। जहां छोटा बांगड़दा इलाके में मौजूद एक घर से SAF के आरक्षक ज्योति प्रसाद और उनकी पत्नी नीलम के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम को बेरहमी के साथ चाकू से गोदा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं मृतक की नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार उनका मकान दो भाग में बंटा है। एक में ज्योति के माता-पिता रहते हैं, जबकि दूसरे भाग में पुलिसकर्मी ज्योति प्रसाद अपनी पत्नी, 18 साल के बेटे और 17 साल की बेटी के साथ रहता था। बुधवार रात उनका बेटा दूसरे भाग में अपने दादा-दादी के साथ सो रहा था, जबकि बेटी ज्योति प्रसाद और नीलम के साथ घर में ही सो रही थी। गुरुवार की सुबह जब उनका बेटा उठकर अपने माता-पिता के घर में पहुंचा तो वहां उन दोनों की लाश देखकर चीख उठा। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और आलाधिकारियों को सूचना दी। घर में ज्योति प्रसाद और नीलम की लाशें तो थीं। लेकिन 17 साल की बेटी गायब थी।

आसपास के लोगों का कहना है कि शर्मा दंपति हर दिन सुबह जल्दी उठ जाया करते थे। लेकिन गुरुवार को दिन निकलने के बाद भी उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। जब बेटा वहां पहुंचा तो उसी ने किसी तरह से दरवाजा खोला। आशंका है कि इस वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों को किया बंद

पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या के पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कर दिया गया था। अब पुलिस घर के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उनके परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस को दो लोगों पर शक है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस डबल मर्डर का जल्द खुलासा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?