न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ड्रोन की मदद से पुलिस रखेगी तीखी नजर, शनिवार शाम तक 50 पर केस, 51 गिरफ्तार, 16 वाहन जब्त

रिकॉर्डिंग के कारण कोई किसी तरह के आरोप भी नहीं लगा सकता है। पुलिस शनिवार शाम तक 50 से ज्यादा लोगों पर लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई कर चुकी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 11:14:29

भोपाल / लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ड्रोन की मदद से पुलिस रखेगी तीखी नजर, शनिवार शाम तक 50 पर केस, 51 गिरफ्तार, 16 वाहन जब्त

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। सीएम के जानकारी देने के बाद उसने मिलकर आए कई नेताओं ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। इन नेताओं में इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया शामिल हैं। वहीं, प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की रात 8 बजे से टोटल लॉकडाउन लग चुका है। ऐसे में सिर्फ जरूरी सेवाओं और जरूरत होने पर ही लोगों को बाहर निकलने की अनुमति है। इसके लिए भी कारण और अपना आईकार्ड साथ में होना जरूरी है। शहरभर में करीब 200 जगह नाकेबंदी कर पुलिस का पहरा है वहीं, जहां पुलिस नहीं पहुंच पा रही है वहां, ड्रोन की मदद से नजर रखी जा रही है। शहर में इस तरह के 8 ड्रोन को उड़ाया जा रहा है। यह शहर की तंग गलियों से लेकर शहर का एरियल व्यू लेते हुए उसकी रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ एक पुलिसकर्मी को अब एक बड़े इलाके पर नजर रखना आसान हो गया है। इतना ही नहीं, रिकॉर्डिंग के कारण कोई किसी तरह के आरोप भी नहीं लगा सकता है। पुलिस शनिवार शाम तक 50 से ज्यादा लोगों पर लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई कर चुकी थी।

बता दे, शुक्रवार रात ही दो घंटों में 7 थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 9 केस दर्ज करके 14 लोगों को पकड़ा। इन पर बिना किसी कारण से घर से बाहर घूमते मिलने पर 188 के तहत कार्रवाई की गई। शनिवार शाम 6 बजे तक राजधानी के अलग-अलग थानों में 50 एफआईआर हो चुकी थीं। इसमें पुलिस ने 51 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 16 वाहनों को भी जब्त किया। कलेक्टर के आदेश पर शहर में धारा 144 लगी हुई है। इसके उल्लंघन पर धारा 188 के तहत पुलिस कार्रवाई करती है। इसमें जुर्माने के प्रावधान से लेकर जेल तक की सजा हो सकती है। मामला एसडीएम कोर्ट में चलता है।

वहीं, पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 716 नए मरीज मिले और 8 मरीजों की मौत भी हुई है। यहां कुल मरीजों की संख्या अब 26 हजार 926 हो गई है वहीं, कुल मौतों का आंकड़ा 799 तक पहुंच गया है। आज इंदौर में 153 और भोपाल में 132 नए मरीज मिले। इसके साथ ही इंदौर में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हजार 709 और भोपाल में 5 हजार 109 हो गई है।

बता दे, मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेशभर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद प्रदेशभर में सीएम के जल्द ठीक होने की दुआ की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बाबा महाकाल से सीएम के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की गई। मंदिर में महामृत्युंजय जाप और पूजन-अर्चन किया गया। इसके अलावा सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में अथर्व शीश पूजन किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल