न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 682 नए मरीज, 9 मौतें; कुल संक्रमित 21736

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 682 नए मामले सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 11:44:05

मध्यप्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 682 नए मरीज, 9 मौतें; कुल संक्रमित 21736

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 682 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 21 हजार 763 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 682 नए मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 21 हजार 763 हो गई है। हालांकि 350 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद अब तक 14 हजार 864 मरीज इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में 6 हजार 193 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

इस बीच भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पाया गया कि भोपाल, ग्वालियर, खरगोन, धार, सीहोर, श्योपुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर की पॉजिटिविटी दर अपेक्षाकृत ज्यादा है। दूसरी तरफ उज्जैन, सागर, शिवपुरी, दतिया आदि जिलों की कम आई है। हरदा, दमोह, शहडोल, आगर-मालवा, अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी व सिवनी की पॉजिटिविटी दर शून्य प्रतिशत आई है। इस बैठक में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश एक्टिव प्रकरणों की दृष्टि से देश में 15वें स्थान पर है, वहीं पॉजिटिव प्रकरणों के मामले में 13वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 3.73%, रिकवरी रेट 68.3% तथा फैटिलिटी रेट 3.24% है। कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल में सोमवार से निजी कार्यालय (प्राइवेट दफ्तर) 50% क्षमता से संचालित करने और दुकानों को रात 10 बजे के स्थान पर 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं। अब तक अनलॉक में भोपाल में प्राइवेट दफ्तर 100% कर्मचारियों के साथ संचालित हो रहे थे।

इंदौर में सबसे ज्यादा मामले

आज सबसे अधिक इंदौर में 145 मरीज मिले हैं। इसके अतिरिक्त राजधानी भोपाल में 109, ग्वालियर में 51, मुरैना में 29, उज्जैन में 12, जबलपुर में 36, नीमच में 12, खंडवा में 18, सागर में 11, खरगोन में 25, भिंड में 12, देवास में 13, रतलाम में 11, धार में 17, मंदसौर में 3, बड़वानी में 3, शाजापुर में 7, शिवपुरी में 7, टीकमगढ़ में 8, राजगढ़ में 2, बैतूल में 11 मामले मिले हैं। इसी तरह श्योपुर में 9, रायसेन में 10, रीवा में 15, विदिशा में 3, हरदा में 8, दतिया में 2, छतरपुर में 6, सीहोर में 7, छिंदवाड़ा में 5, होशंगाबाद में 21, नरसिंहपुर में 18, अशोकनगर में 3, झाबुआ में 6, सतना में 2, बालाघाट में 4, पन्ना में 1, गुना में 2, कटनी में 4, सिंगरौली में 4, सीधी में 1, अलीराजपुर में 6, उमरिया में 1 और मंडला में 2 नए मामले सामने आए हैं।

9 नई मौतें

वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत भी हुई है। इसमें इंदौर में 4, ग्वालियर में 1, खंडवा में 1, सागर में 1, टीकमगढ़ में 1 और सीहोर में 1 मरीज की मौत होने के बाद अब तक 706 मरीजों की मौत हो चुकी है।

DSP की मौत

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। इसके चलते कोरोना ने सीआईडी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रेमप्रकाश गौतम की जान ले ली है। प्रेमप्रकाश गौतम सीआईडी में बतौर डीएसपी पदस्थ थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद उनका इलाज चिरायु में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। प्रेमप्रकाश गौतम के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर शोक जताया।

इंदौर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सख्ती जारी रहेगी। प्रशासन ने अन्य दिनों में लॉकडाउन लगाने की खबरों का खंडन किया। कलेक्टर ने लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस नगर निगम आदि को उनके क्षेत्र से संबंधित निगरानी का दायित्व सौंपा है। अधिकारी फील्ड पर मौजूद रहकर लॉकडाउन का पालन करवाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’