न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM शिवराज की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी, कहा- 4-5 अगस्त की रात अपने घर पर दीप जलाएं

10 दिन से चिरायु अस्पताल में भर्ती सीएम शिवराज सिंह चौहान की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 11:51:07

CM शिवराज की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी, कहा- 4-5 अगस्त की रात अपने घर पर दीप जलाएं

10 दिन से चिरायु अस्पताल में भर्ती सीएम शिवराज सिंह चौहान की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं होगी। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपना एक और टेस्ट rt-pcr कराया है। अगर इसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर सोमवार को उनकी अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।

आरटी पीसीआर की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी कोरोना निगेटिव नहीं हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें अभी और अस्पताल में रुकना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अस्पताल में भर्ती हुए 10 दिन बीत चुके हैं। 10 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद खुद उन्होंने ट्वीट कर यह बात सार्वजनिक की थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपील की थी कि इस दौरान जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे सब अपना टेस्ट करा लें। बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, भर्ती होने से लेकर अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बाकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन जब तक कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती तब तक उनकी अस्पताल से छुट्टी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही कोरोना पॉजिटिव हो और अस्पताल में भर्ती हों लेकिन वह लगातार एक्टिव हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन ही बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री बीते 10 दिन से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल से ही बैठकें कर रहे हैं। यहां तक कि मंत्रालय से जुड़ी हुई कुछ अहम फाइलें भी उन्होंने अस्पताल में ही मंगाई थीं और वहीं से उनका निपटारा किया था।

राम राज आएगा, घर में दीप जलाएं

वहीं, राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने राम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बन रहा है। बिना राम के ये देश नहीं जाना जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। मंदिर के निर्माण के साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश में राम राज स्थापित हो जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर सारा देश गदगद है। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि 4 और 5 अगस्त की रात हम सभी अपने घरों में आनंद की प्रकटीकरण के लिए दीपक जलाएं। इसके लिए हम सभी को घर के बाहर नहीं जाना है। अपने घरों में रह कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल