न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर मंदिर का निर्माण हो : दिग्विजय सिंह

चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस ( Congress ) के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने अयोध्या में राम मंदिर ( Ayodhya Ram Mandir ) को लेकर बीजेपी पर हमला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 9:09:05

भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर मंदिर का निर्माण हो : दिग्विजय सिंह

चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस ( Congress ) के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने अयोध्या में राम मंदिर ( Ayodhya Ram Mandir ) को लेकर बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने कहा ''अजीब बात है, जब चुनाव आते हैं भगवान राम के मंदिर निर्माण की बात सामने आती है। भगवान राम का मंदिर बने, इसमे किसी को कोई ऐतराज नहीं है, हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर राम का मंदिर बने। ये भी आश्‍चर्य की बात है कि सरकार कहती है कि अदालत का फैसला मानेंगे। यूपी के मुख्‍यमंत्री कहते हैं कि राम जी की इच्‍छा होगी तो बनेगा और सरकार के कर्ता-धर्ता कहते हैं कि अध्‍यादेश निकालिए। राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना इन लोगों का लक्ष्‍य है।'' मध्‍य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होगा।

madhya pradesh,chhattishgarh,congress,digvijay singh,ayodhya,ram mandir,yogi adityanath,uttar pradesh

जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं: योगी आदित्‍यनाथ

हाल ही में छत्‍तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के भांजे भी हैं और हमें सदैव याद रखना चाहिए कि जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपने वनगमन का सर्वाधिक समय इस क्षेत्र में गुजारा था इसलिए इस क्षेत्र (छत्तीसगढ़) को चमन होना चाहिए।

आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी में उस कमिश्नरी का नाम ही अयोध्या कर दिया है जिससे देश और दुनिया के लोग उस स्थान को भगवान राम के नाम से जान सकें। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या ऐसा हो सकता था? कांग्रेस की सरकार होती तो क्या अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम हो पाता? अगर कांग्रेस की सरकार होती तब क्या भगवान राम के ननिहाल में, रायपुर में उनका भव्य मंदिर बना होता?

'हिन्दुओं को विश्वास, सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आयेगा'

इस बीच विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बुधवार को कहा कि हिन्दू समुदाय के लोगों को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने के पक्ष में आयेगा। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में विहिप 'धर्म सभा' का आयोजन कर रही है और उनका दावा है कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दुओं की भावनाओं को सरकार और अदालत तक पहुंचाना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिये पत्थर तराशने का काम पूरा हो चुका है।

राय ने कहा कि 'देश के लोगों को हिन्दू समुदाय के लोगों की भावनाओं को समझना चाहिये । पिछले 500 सालों से अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने के लिये संघर्ष लगातार जारी है, अब और ज्यादा इंतजार नही होता।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत