न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP / अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलीं शिवराज की मंत्री इमरती देवी, कहा- पार्टी जाए भाड़ में...

हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 12:45:27

MP / अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलीं शिवराज की मंत्री इमरती देवी, कहा- पार्टी जाए भाड़ में...

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 रिक्त सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों की पार्टियों के नेता अपनी भाषा का मर्यादा भूल रहे हैं। हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हुआ है।

दरअसल, इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरती देवी जनसंपर्क के दौरान लोगों से चर्चा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह कहते सुनी जा रही हैं कि सुनो भाई साहब, कोई भी हो। जहां इमरती खड़ी हो जाएगी, वहां हिंदुस्तान खड़ो नहीं हो जाएगा। डबरा बालिन के संगे इमरती देवी तुम्हाई लड़ाई लड़ रही। पार्टी-पार्टी जाए भाड़ में।

वहीं अपने ही दिए बयान के बाद इमतरी देवी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के लिए कुछ नहीं कहा-वे तो भारतीय जनता पार्टी की पूजा करती हैं। क्योंकि उस दौरान किसी ने कांग्रेस के नारे लगाए। मैंने अपनी पुरानी पार्टी के लिए यह कहा है। बता दें कि डबरा विधानसभा में किसानों का मुद्दा गर्माया हुआ है।

बता दे, इमरती देवी का यह वीडियो 23 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चुनावी जनसभा के बाद का बताया जा रहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी केके शर्मा ने ट्वीट कर के वीडियो भी पोस्ट किया और कहा कि एक तरफ सिंधिया कहते हैं कि यह चुनाव कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नहीं है, यह चुनाव मेरा है। वहीं उनकी खास मंत्री इमरती देवी का यह बयान बताने के लिए काफी है कि महाराज और बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा।

शराबी-कबाड़ी जैसे लुच्चे लफंगे बन गए कमलनाथ

वहीं इमरती देवी ने आइटम शब्द और कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कमलनाथ को शराबी, कबाड़ी से लेकर लुच्चा लफंगा तक बता दिया। उन्होंने डबरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ शराबी, कबाड़ी की तरह बन गए हैं। जैसे शराबी के सामने कोई महिला निकलती है तो शराबी कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है कि देखो आइटम जा रहा है। ऐसे ही लुच्चे लफंगे अब कमलनाथ भी बन गए हैं।

गौरतलब है कि इमरती देवी हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें आइटम कह दिया था। कमलनाथ के इस बयान को महिला विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धरना दिया तो चुनाव आयोग ने भी इसका संज्ञान लेते हुए उनसे 48 घंटे के अंदर सफाई मांगी थी। बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होना है। उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?