न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी नेता से आईडी प्रूफ मांगना भारी टोल कर्मी को, सहयोगियों ने जमकर पीटा

आए दिन नेताओं के द्वारा टोलकर्मियों से मारपीट आये दिन सुर्ख़ियों में रहता है। इस बार मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Oct 2018 12:26:58

बीजेपी नेता से आईडी प्रूफ मांगना भारी टोल कर्मी को, सहयोगियों ने जमकर पीटा

आए दिन नेताओं के द्वारा टोलकर्मियों से मारपीट आये दिन सुर्ख़ियों में रहता है। इस बार मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है। सत्ताधारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खांडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान से शिवपुरी जिले के कोलारस के नजदीक पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर जब पहचान पत्र मांगा गया तो वो इस कदर नाराज हो गए कि टोलकर्मी के साथ मारपीट करने लगे। चौहान और उनके सहयोगियों के कथित हमले में टोल बूथ के दो स्टाफ सदस्य घायल हो गए। घायलों में से एक को सिर पर चोट लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा (राज्यसभा सदस्य) और पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शुक्रवार को शिवपुरी जिले में थे, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हो सके। 9 अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शिवपुरी दौरे पर हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पता चल रहा है कि शिवपुरी से गुना की ओर जाने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलारस थाना क्षेत्र में पूरनखेड़ी के करीब स्थित टोल प्लाजा पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौहान की गाड़ियों का काफिला निकला। इस काफिले की गाड़ियों को रोकर कर्मचारियों ने टैक्स मांग लिया, जो सत्ताधारियों पर नागवार गुजरा। वीडियो में चौहान भी दिख रहे हैं, और कार्यकर्ताओं की टोलकर्मियों से जिरह हो रही है। कुछ देर बाद कार्यकर्ता कर्मचारियों की पिटाई कर देते है। यह घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने देर रात को ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है कि "यह है भाजपा की संस्कृति और संस्कार। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की की मौजूदगी में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पीटा गया।" यह मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। मामले को दबाने की हर संभव कोशिश हो रही है।

भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी ने मामले पर कहा, 'नंदकुमार सिंह चौहान एक शांत राजनेता हैं और हम उनसे किसी भी हिंसक व्यवहार की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह पता लगाने के लिए उचित जांच की आवश्यकता है कि टोल स्टाफ ने अपने किसी भी कृत्य के साथ राजनेता को उकसाया तो नहीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत