न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में बुधवार को कोरोना के 12 नए संक्रमित केस, MP में मरीजों की संख्या 98 हुई

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बुधवार को इंदौर में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 9:35:50

इंदौर में बुधवार को कोरोना के 12 नए संक्रमित केस, MP में मरीजों की संख्या 98 हुई

कोरोना वायरस का संकट देश में बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज कोरोना वायरस के नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बुधवार को इंदौर में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को इंदौर के अलावा 6 अन्य जिलों से भी सैंपल लिए गए थे। ये जिले हैं- धार, देवास, शाजापुर, मंदसौर, बुरहानपुर और खरगोन। अभी इन जिलों से कोरोना संक्रमित किसी शख्स ने आने की पुष्टि नहीं हुई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 98 तक पहुंच गई है। बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, रात 9 बजे तक भर्ती 32 पॉजिटिव मरीजों में 24 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। लेकिन 8 मरिजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

madhya pradesh,covid 19,indore,coronavirus,coronavirus cases in indore,coronavirus cases in madhya pradesh,news,coronavirus updates,coronavirus outbreak,coronavirus news,corona virus,india coronavirus,india corona virus updates,hindi news,india news,news in hindi,hindi news,coronavirus news in hindi,coronavirus hindi news

स्वास्थ्यकर्मियों पर लोगों ने किया पथराव

वहीं इंदौर से कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए शख्स की पहचान के लिए गई स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना इंदौर के टाट पट्टी बाखल इलाके की है। जहां स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव किया गया। दरअसल, इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में जब 2 डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ता, तहसीलदार के साथ पुलिसकर्मियों की टीम कोरोना वायरस के मरीजों को जांच के लिए पहुंची तो उसी समय वहां के लोगों ने डॉक्टरों की टीम पर हमला कर दिया और पथराव किया। वहां के लोगों ने पत्थरों के साथ ही लाठी डंडे और पाइप से टीम की पिटाई कर दी। इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सैकड़ों की संख्या में भीड़ दौड़ाते हुए भी नजर आई। अचानक हुए इस हमले में 2 महिला डॉक्टर भी घायल हो गई। बताया जा रहा है दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों के पैरों में पत्थर से चोट लगी है।

पत्थरों से हमला करने वाले लोगों ने बैरिकेड भी तोड़ डाला। दरअसल, स्वास्थ्यकर्मियों की टीम एक ऐसे व्यक्ति की पहचान के लिए आई थी, जो कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था। लेकिन इसी दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को पथराव का सामना करना पड़ गया। हालांकि पथराव की इस घटना के बाद प्रशासन ने कदम उठाया है। इस मामले में इंदौर के छतरीपुरा इलाके में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

इंदौर में बढ़ रहे मामलों पर डॉ प्रवीण जड़िया, सीएमएचओ का कहना है कि अब इंदौर में प्राइमरी व सेकेंडरी कांटेक्ट के केस ज्यादा मिल रहे हैं। हमने उन्हें पहले ही क्वारंटाइन किया है। इस वजह से उनसे दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा कम है। जो भी नए केस मिल रहे हैं, उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकालकर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्वरंटाइन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर