Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खंडवा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में किसान की मौत, कुर्सी पर बैठे-बैठे तोड़ा दम

खंडवा के मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में एक 70 साल के किसान की कुर्सी पर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया। यहां राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सभा करने पहुंचे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 7:06:10

खंडवा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में किसान की मौत, कुर्सी पर बैठे-बैठे तोड़ा दम

खंडवा के मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में एक 70 साल के किसान की कुर्सी पर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया। यहां राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सभा करने पहुंचे थे। किसान का नाम जीवन सिंह बताया जा रहा है। बीजेपी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से भाषण दे रहे थे, इसी दौरान किसान जीवन सिंह ने पंडाल में लगी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों को जैसे ही इसका पता चला, सभास्थल पर खलबली मच गई। किसान को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई। बाद में जब सिंधिया मंच पर आए और घटना का पता चला तो पहले उन्होंने मौन श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभा को संबोधित किया।

सिंधिया रविवार दोपहर 1:10 बजे भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में सभा करने मूंदी पहुंचे थे। सभा में पहुंचते ही उन्हें वहां मौजूद नेताओं ने बताया कि उंटावद निवासी 70 साल के किसान जीवन सिंह का कुछ देर पहले ही सभास्थल पर निधन हो गया। इस पर सिंधिया ने पहले घटना पर दुख जाहिर किया और दो मिनट का मौन रखा।
madhya pradesh,handwa,farmer,farmer dies,heart attack,jyotiraditya scindia rally,news बताया गया कि सिंधिया के सभा में पहुंचने से करीब 40 मिनट पहले ही किसान की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई थी। किसान अन्य रिश्तेदारों और परिचितों के साथ सिंधिया को सुनने के लिए गांव से आए थे। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।

सभा में सिंधिया ने कहा- कांग्रेस सरकार में वल्लभ भवन भ्रष्टचार का केंद्र था। वहां दो लोग बोरी लेकर बैठते थे। सुबह खाली बोरी लेकर जाते थे, रात को भरी हुई आती थी।

सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी पर भी निशाने साधे। कहा- एक छोटा भाई और एक बड़ा भाई। क्या जोड़ी है बाबा, ऐसी जोड़ी है 40 साल की कि 2018 के चुनाव में छोटा भाई आगे और बड़ा भाई पर्दे के पीछे था। जब वोट लिया तो मुखौटा बन गए छोटे भाई और बड़े भाई दिग्विजय सिंह के हाथ में रिमोर्ट कंट्रोल था कि किसका ट्रांसफर कहां करना है।

सिंधिया ने कहा- मैंने सोचा था कमलनाथ उद्योगपति हैं तो वे उद्योगों की श्रृंखला लाएंगे। मप्र में उद्योग तो नहीं लाए, लेकिन वल्लभ भवन को उद्योग का केंद्र बना दिया। भ्रष्टाचार का आलम बने मप्र में ट्रांसफर उद्योग, शराब का कारेाबार, अवैध रेत उत्खनन हो रहा था। उन्होंने कहा- जो भ्रष्टाचार की सरकार बनाएगा मप्र में, उस भ्रष्टचारी व वादाखिलाफी सरकार को धूल चटाने का काम ज्योतिरादित्य सिंधिया करेगा।

इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के माहौल के बीच बीजेपी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी सभा में किसान की मौत को लेकर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने खंडवा की सभा में किसान की मौत को लेकर ट्वीट किया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में किसान की मौत के बावजूद सिंधिया का भाषण जारी रहने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। सिंधिया के बहाने कांग्रेस पार्टी ने शिवराज को लेकर भी तंज कसा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका