न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के ढाई महीने में बिके 14 गुना कड़कनाथ मुर्गे; 5600 मुर्गों की हुई बिक्री

कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के दाैरान कड़कनाथ चिकन की बिक्री में इजाफा हुआ है। महज ढाई महीने में 5 हजार 600 कड़कनाथ मुर्गों की बिक्री हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 9:23:16

लॉकडाउन के ढाई महीने में बिके 14 गुना कड़कनाथ मुर्गे; 5600 मुर्गों की हुई बिक्री

कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के दाैरान कड़कनाथ चिकन की बिक्री में इजाफा हुआ है। महज ढाई महीने में 5 हजार 600 कड़कनाथ मुर्गों की बिक्री हुई है। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र और इससे जुड़े मुर्गी पालकों के अनुसार लॉकडाउन से पहले इतने ही वक्त में महज 400 मुर्गे ही बिके थे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकाें के मुताबिक कड़कनाथ औषधीय गुणों से युक्त होता है। इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा हाेती है। इस वजह से यह संक्रमित नहीं होता है और लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। तीन साल पहले जिले में कड़कनाथ मुर्गाें की ब्रीडिंग शुरू हुई थी।

कृषि विज्ञान केंद्र से मुर्गों और चूजों को पालकों को दिया गया था। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र से 90 मुर्गी पालक जुड़े हुए हैं जो कड़कनाथ मुर्गों का पालन करते हैं और उन्हें बेचते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र से भी इनकी बिक्री की जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक तथा प्रमुख डॉ राजसिंह का कहना है कि लॉकडाउन में अचानक कड़कनाथ की बिक्री में उछाल आया है। इसकी वजह ब्रॉयलर के मुर्गों के बारे में उड़ी अफवाह तथा कड़कनाथ के औषधीय गुण हैं। केंद्र से जुड़े मुर्गी पालक और केंद्र ने इस दौरान 5 हजार 600 कड़कनाथ मुर्गों की बिक्री की। जबकि इससे पहले के ढाई महीने में 400-500 मुर्गे ही बेचे थे। इस दौरान कड़कनाथ की उपलब्धता को लेकर सिफारिशें में भी आईं थीं।

लाॅकडाउन से पहले कड़कनाथ की बिक्री सामान्य थी लेकिन जब से अफवाह उड़ी कि सामान्य मुर्गे संक्रमित हाे सकते हैं ताे इनकी बिक्री में उछाल आ गया। कड़कनाथ में अन्य नस्ल के मुर्गाें की तुलना में प्रोटीन ज्यादा होता है। इसमें वसा 0.73 से 1.05% तक होता है, जबकि अन्य नस्लों में 13 से 25% तक पाया जाता है। वसा कम होने से कोलेस्ट्रॉल भी कम पाया जाता है। साथ ही कड़कनाथ के मांस में विभिन्न प्रकार के अमीनो एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन B-1, B-2, B-6, B-12, C व E भी अन्य नस्लों की तुलना में अधिक मात्रा में होते हैं। इससे कड़कनाथ मुर्गे को औषधीयगुणों वाला माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री