न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी पहली फिल्म 'राजकुमारी' से मिली थी करुणानिधि को लोकप्रियता, उनकी लाइफ की जुड़ी कुछ खास बड़ी बातें

करुणानिधि राजनिति में कदम रखने से पहले तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम कर चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 7:04:42

अपनी पहली फिल्म 'राजकुमारी' से मिली थी करुणानिधि को लोकप्रियता, उनकी लाइफ की जुड़ी कुछ खास बड़ी बातें

दक्षिण भारत की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले एम करुणानिधि ने शाम 6.10 मिनट पर आखिरी सांस ली। करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि का इलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा था। कावेरी अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर उनके निधन की सूचना दी। वे 11 दिन से कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। कावेरी अस्पताल ने कहा- तमाम कोशिशों के बावजूद हम उन्हें बचा नहीं पाए। करुणानिधि ने शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली। चेन्नई के कावेरी अस्पताल के बाहर डीएमके कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। बता दें, करुणानिधि राजनिति में कदम रखने से पहले तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम कर चुके थे।

- मुथुवेल करुणानिधि का जन्म 3 जून, 1924 को तिरुवरूर जिले के तिरुकुवालाई गांव में हुआ था। उन्होंने तीन शादियां कीं। पहली पत्नी का नाम पद्मावती, दूसरी का दयालु और तीसरी का रजति है। पद्मावती का देहांत हो चुका है। उनके 4 बेटे एमके मुथु, एमके अलागिरी, एमके स्टालिन, एमके तमिलारासु और दो बेटियां एमके सेल्वी और कनिमोझी हैं। वे इसाई वेल्लालर समुदाय से संबंध रखते हैं। करुणानिधि ने तमिल फिल्म उद्योग में एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर अपना करियर का शुरू किया था। उन्हें समाजवादी और बुद्धिवादी आदर्शों को बढ़ावा देने वाली समाज सुधार कहानियां लिखने के लिए जाना जाता था।

- 20 वर्ष की आयु में करुणानिधि ने ज्यूपिटर पिक्चर्स के लिए पटकथा लेखक के रूप में कार्य शुरु किया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'राजकुमारी' से लोकप्रियता हासिल की। पटकथा लेखक के रूप में उनके हुनर में यहीं से निखार आना शुरु हुआ। उनके द्वारा लिखी गई 75 पटकथाओं में 'राजकुमारी', 'अभिमन्यु', 'मंदिरी कुमारी', 'मरुद नाट्टू इलवरसी', 'मनामगन', 'देवकी' समेत कई फिल्में शामिल हैं।

- करुणानिधि न सिर्फ फिल्म के लिये पटकथा लेखक थे, बल्कि नाटकों में भी शामिल हैं। उन्होंने मनिमागुडम, ओरे रदम, पालानीअप्पन, तुक्कु मेडइ, कागिदप्पू, नाने एरिवाली, वेल्लिक्किलमई, उद्यासूरियन और सिलप्पदिकारम जैसे तमाम नाटक लिखे हैं। उन्होंने विश्व शास्त्रीय तमिल सम्मलेन 2010 के लिए आधिकारिक विषय गीत "सेम्मोज्हियाना तमिज्ह मोज्हियाम" लिखा जिसे उनके अनुरोध पर ए. आर. रहमान ने म्यूजिक दिया था।

- तमिल सिनेमा की इस फिल्म ने बदला करियर : उन्होंने तमिल सिनेमा जगत का इस्तेमाल करके 'पराशक्ति' नामक फिल्म के माध्यम से अपने राजनीतिक विचारों का प्रचार करना शुरू किया। 'पराशक्ति' तमिल सिनेमा जगत के लिए काफी असरदार साबित हुई। इस फिल्म ने द्रविड़ आंदोलन की विचारधाराओं का समर्थन किया। शुरू में इस फिल्म पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था लेकिन बाद में इसे 1952 में रिलीज कर दिया गया। यह बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।

- करुणानिधि तमिल साहित्य में अपने योगदान के लिए मशहूर हैं। उनके योगदान में कविताएं, चिट्ठियां, पटकथाएं, उपन्यास, जीवनी, ऐतिहासिक उपन्यास, मंच नाटक, संवाद, गाने इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने तिरुक्कुरल, थोल्काप्पिया पूंगा, पूम्बुकर के लिए कुरालोवियम के साथ-साथ कई कविताएं, निबंध और किताबें लिखी हैं।

- करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 10 फरवरी 1969 से 4 जनवरी 1971 दूसरी बार 15 मार्च, 1971 से 31 जनवरी, 1976 तक मुख्यमंत्री रहे। .-तीसरी बार 27 जनवरी, 1989 से 30 जनवरी, 1991 तक, चौथी बार 13 मई 1996 से 13 मई 2001 तक और पांचवीं बार 13 मई 2006 से 15 मई 2011 तक मुख्यमंत्री रहे। वे अक्टूबर 2017 में आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद