न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ विवेक हत्याकांड : अंतिम संस्कार से पहले बोली बेटी- "पापा उठो, मैं अच्छे नंबर लाऊंगी", वहां मौजूद हर शख्स की आंखें हुई नम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ऐपल के एक एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Sep 2018 3:34:26

लखनऊ विवेक हत्याकांड : अंतिम संस्कार से पहले बोली बेटी- "पापा उठो, मैं अच्छे नंबर लाऊंगी", वहां मौजूद हर शख्स की आंखें हुई नम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ऐपल के एक एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से सरकार और पुलिस विभाग सकते में हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोषच टंडन ने परिजनों से मुलाकात कर उनको मदद का भरोसा दिया है। रविवार को विवेक तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले रविवार को उनकी बेटी सीवी ने कहा, "पापा उठो, मैं अच्छे नंबर लाऊंगी"। शनिवार की सुबह जब सीवी को पापा की हत्या की खबर मिली तो वह मां के सीने से लिपट गई। बच्ची को पिता के शव पर बिलखते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं।

बता दें कि गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे एक कार खड़ी थी। उसी दौरान बाइक से गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और एक अन्य सिपाही वहां पहुंचे। दोनों ने कार में एक युवक और युवती को देखा तो मामला संदिग्ध समझ उनसे पूछताछ के लिए कार के पास पहुंचे। इतने में ही कार चला रहे मैनेजर विवेक तिवारी ने गाड़ी बढ़ा दी। पुलिस का कहना है कि उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो विवेक ने कार चढ़ाने की कोशिश की। इससे सिपाहियों को चोटें भी आई और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर भी जब कार नहीं रुकी तो सिपाही प्रशांत चौधरी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे विवेक के सिर में लगी। उसके बाद कुछ दूरी पर गाड़ी एक दीवार से टकराकर रुक गई।विवेक के साथ कार में बैठी उनकी कंपनी की कर्मचारी सना ने बताया कि विवेक के सिर से खून बहता देख उसने मदद के लिए गुहार लगाई। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्काल विवेक को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। आनन फानन में पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

एप्पल के एक सेल्‍‍‍स मैनेजर विवेक तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। इस दौरान योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और आशुतोष टंडन ने मृतक विवेक तिवारी के परिजनों से भैंसाकुंड पहुंचकर मुलाकात की। उनके आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच पार्थिव शरीर को अंतिम क्रिया के लिए तैयार किया गया। बैकुंठ धाम में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई थी।

वहां पर प्रदेश सरकार की तरफ से विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल' माजूद थे। इस अवसर पर मंत्री ब्रजेश पाठक ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। विवेक तिवारी के बड़े भाई राजेश तिवारी ने उनको मुखाग्नि दी। उस समय वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया।

lucknow,vivek tiwari,uttar pradesh

राजबब्बर का आरोप - दोनों सिपाही नशे में थे, पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल

वही अब इस पूरी घटना ने सियासी रूप ले लिया है। राजबब्बर ने इस मामले सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। यही नहीं उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लिए कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र है लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। राजबब्बर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। मामले में पुलिस का रोल बहुत शर्मनाक रहा। तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि गाड़ी बाद में डैमेज की गई। यही नहीं मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही का मेडिकल नहीं कराया, जबकि उन्हें जानकारी मिली है कि दोनों सिपाही नशे में थे।

राजबब्बर ने कहा कि सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली, सुल्तानपुर का ये परिवार है। उन्होंने कहा कि विवेक तिवारी का गाड़ी में फोन बजता रहा लेकिन परिवार को सूचना नहीं दी गई। चश्मदीद के पास परिवार का नंबर था लेकिन बात नहीं कराई गई। यही नहीं एक बड़े अधिकारी ने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई, जिसने गोली चलाई उसे पुलिस गोद मे उठा कर ले गई।

राजबब्बर ने कहा कि चश्मदीद को घर मे नज़रबंद किया गया। इसी तरह पुलिस ने मथुरा में बच्चे को एनकाउंटर में मार दिया। इस मामले में मीडिया ने जरा भी ढील दी होती तो विवेक तिवारी को अपराधी बताकर एनकाउंटर करने का बयान देते। कहा जाता कि भाग रहा था इसलिए मार दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर सादे कागज़ पर ली गई। पुलिस जानती थी कि किसने मारी गोली, फिर भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। राजबब्बर ने कहा कि दोनों आरोपी सिपाही छक कर पिए हुए थे। वहीं मुआवजे पर राजबब्बर ने कहा कि परिवार को 25 लाख रुपया बहुत कम है। मृतक का 35 लाख सालाना पैकेज था। नौकरी का वादा प्लेन पेपर पर किया गया है। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री इस परिवार से मिलें। अगर इस परिवार के साथ धोखा हुआ तो हम सरकार को घेरेंगे।

lucknow,vivek tiwari,uttar pradesh

विवेक तो हिंदू था, उसे क्यों मारा : केजरीवाल

इस पूरी घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। एक ट्वीट करके केजरीवाल ने बीजेपी से पूछा कि विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मारा गया। इस घटना के बाद यूपी पुलिस की हर जगह किरकिरी हो रही है।

लखनऊ शूटआउट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े, तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत