न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ विवेक हत्याकांड : सीएम योगी ने मृतक विवेक की पत्नी से फोन पर की बात, कहा- हर मदद करेगी सरकार

यूपी की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 8:21:34

लखनऊ विवेक हत्याकांड : सीएम योगी ने मृतक विवेक की पत्नी से फोन पर की बात, कहा- हर मदद करेगी सरकार

यूपी की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेक तिवारी की पत्नी से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से अपनी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होंने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी से कहा कि परिवार को जिस किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, सरकार उसे मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार जब कभी भी चाहेगा उनसे मिल सकता है।

एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने इस मामले में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि परिवार की शिकायत के आधार पर इस मामले में एक और FIR दर्ज होगी। इस मामले में पहली एफआईआर विवेक तिवारी की सहकर्मी और चश्मदीद सना खान ने दर्ज करवाई थी। एडीजी ने कहा कि यदि परिवार मांग करता है तो इस मामले की जांच सीबीआई को भी सौंपी जा सकती है। बता दें कि इस मामले में मृतक की पत्नी ने सीबीआई जांच और एक करोड़ के मुआवजे की मांग की है। एडीजी ने जानकारी दी कि आईजी रेंज की अगुवाई में एसआईटी और एफएसएल टीम ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए भी सख़्त निर्देश दिए जा रहे हैं। घटना करने, छिपाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इस मामले के दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।"

राजनीति सरगर्म

इस शूटआउट के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। राज बब्बर, मायावती, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने यूपी की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया तो राज बब्बर ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी नशे में थे और पुलिस ने उनका मेडिकल नहीं कराया।

पुलिस इस केस में लीपापोती की कोशिश कर रही है

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को अकल्पनीय घृणित बताया है। कहा है कि पुलिस इस केस में लीपापोती की कोशिश कर रही है, मगर किसी दोषी अफसर को बख्शा नहीं जाएगा। ब्रजेश पाठक ने सवाल किया कि क्या कार न रोकने पर सभी कार चालकों को यूपी पुलिस गोली विवेक की तरह गोल

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत