न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब योगी सरकार बदलेगी लखनऊ के चिड़िया घर का नाम, यह होगा नया नाम!

हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलने के बाद सूबे की योगी सरकार लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदलने की तैयारी में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 5:39:46

अब योगी सरकार बदलेगी लखनऊ के चिड़िया घर का नाम, यह होगा नया नाम!

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) की अगुआई वाली सरकार की ओर से कई शहरों के नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलने के बाद सूबे की योगी सरकार लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदलने की तैयारी में है। लखनऊ जू का नाम नवाब वाजिद अली शाह की जगह अटल बिहारी वाजपेयी प्राणि उद्यान हो सकता है। इस बारे में जल्द घोषणा की जा सकती है।

इकाना स्टेडियम के बाद राजधानी को अटल नाम की ये दूसरी सौगात मिल सकती है। कहा जा रहा है कि आगामी 25 दिसम्बर को अटल जयंती पर लखनऊ के चिड़ियाघर का नाम बदल सकता है। लखनऊ जू वर्ष 1921 में अंग्रेजी हुकूमत में बनाया गया था। जिसका नाम इंग्लैण्ड के तत्कालीन राजकुमार के नाम पर ‘प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डेन’ रखा गया था। देश की आजादी के करीब 80 साल बाद जू का नाम 4 जून, 2001 को बदलकर लखनऊ प्राणि उद्यान कर दिया गया। इसके बाद मार्च 2015 में अखिलेश सरकार में इसका नाम अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह प्राणी के नाम पर कर दिया गया। बता दें लखनऊ जू में हर साल 13 लाख दर्शक आते हैं।

लखनऊ जू कान्क्लेव में पत्रकारों से बातचीत में वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने नाम बदलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस पर विभाग सही समय पर फैसला लेगा।

बता दें, यह तीसरा मौका होगा जब लखनऊ चिड़ियाघर का नाम बदला जा रहा है। हालांकि, नाम बदलने से दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला, बल्कि लखनऊवासियों के लिए यह गौरव की ही बात होगी।

lucknow,yogi government,yogi adityanath,lucknow zoo,nawab wajib ali shah,atal bihari vajpayee

शहरों के नाम बदलने को लेकर CM योगी का बयान, कहा- हमें जो अच्छा लगा हमनें वह किया

इसी बीच खबरे आ रही है कि अब मुजफ्फरनगर और आगरा शहर का भी नाम बदला जायेगा। बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा शहर को लेकर मांग की है कि आगरा को 'आगरावन' या 'अग्रवाल' नाम किया जाए। वही शहरों के नाम बदलने के फैसले को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Aadityanath ) ने सही बताते हुए इशारा किया है कि अगर जरुरत पड़ी तो आगे भी उनकी सरकार यूपी में कई और शहरों के नाम बदलने पर विचार जरूर करेगी। उन्होंने शनिवार को कहा कि हमें जो अच्छा लगा है हमनें वह किया है। हमारी सरकार ने यूपी मे कई शहरों के नाम बदला है। और जहां पर आवश्यकता पड़ेगी सरकार वहां पर उस प्रकार का कदम उठाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया है। गौरतलब है कि यूपी में कई शहरों के नाम बदले जाने के बाद से ही सरकार के सामने कई अन्य शहरों के नाम भी बदलने का प्रस्ताव आने लगा है। मसलन, जहां आगरा का नाम बदल अग्रवाल या अगरावण वहीं मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की बात की जा रही है। खास बात यह है कि इन नामों का प्रस्ताव खुद इन शहरों से आने वाले विधायकों ने राज्य सरकार को दिया है। वहीं राज्य सरकार के इस कदम की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत