न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदित्यनाथ का अखिलेश-मायावती पर तंज, चुनाव बाद SP-BSP में नहीं होने दूंगा खून-खराबा

23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच खून-खराबे की आशंका के मद्देनजर वह सुरक्षा संबंधी एक 'एडवाइजरी' जारी करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2019 08:50:35

आदित्यनाथ का अखिलेश-मायावती पर तंज, चुनाव बाद SP-BSP में नहीं होने दूंगा खून-खराबा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जौनपुर और आजमगढ़ में आयोजित चुनावी सभाओं में कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच खून-खराबे की आशंका के मद्देनजर वह सुरक्षा संबंधी एक 'एडवाइजरी' जारी करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की तरफ इशारा करते हुए कहा 'अगली 23 मई को जब परिणाम आएगा तो बुआ बोलेगी कि बबुआ तो गुंडों का सरदार है। वहीं, बबुआ बोलेगा कि बुआ तो भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। आप देख लेना। यह तय है।' उन्होंने कहा 'हम भी तैयार हैं। जब इन लोगों में मारपीट होगी तो हम उत्तर प्रदेश में खून-खराबा नहीं होने देंगे। हम पहले से ही एडवाइजरी जारी करेंगे कि लूटपाट और इनकी आपसी मारकाट का शिकार प्रदेश का गरीब, किसान, दलित, महिलाएं और नौजवान समेत कोई भी नागरिक नहीं होनी चाहिए।'

योगी ने जनधन योजना की आड़ लेते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें जनधन खाते खोले जाने पर इसका फायदा पूछने वाले सपा अध्यक्ष पर अफसोस होता है। उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने उन्हें विदेश पढ़ने के लिये भेजा था, मगर वह कैसे पढ़े-लिखे हैं, उनको पता ही नहीं कि आज डिजिटल पेमेंट का समय है। योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त सपा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में 'दो लड़कों की जोड़ी' की बात कही थी, लेकिन उत्तर प्रदेश ने कहा था कि जोड़ी दो लड़कों की नहीं बल्कि दो बैलों की होती है। मुझे लगता है कि अब इन दोनों की पढ़ाई-लिखाई पर हर प्रदेशवासी हंसता होगा। हमें बैल बुद्धि नहीं चाहिये, विकास करने वाले लोग चाहिये। उन्होंने प्रियंका को 'कांग्रेस की शहजादी' बताते हुए कहा कि कहने को तो वह महिला हैं, लेकिन बच्चों को गाली सिखा रही हैं। 'प्रियंका जी कृपया भारत के बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे सकती तो कम से कम गाली तो मत सिखाओ।' योगी ने कहा 'केंद्र में कांग्रेस की पिछली सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाता था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब से केंद्र में सरकार बनी तब से हालात बिल्कुल बदल गए। आज प्रधानमंत्री मोदी कहीं भाषण दे रहे होते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पसीने छूटते हैं।' उन्होंने कहा कि मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने दीजिये, देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर