न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जय श्री राम' के नारों पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- चुनाव के नतीजों के बाद इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा

शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए तब स्थिति अजीब हो गई जब पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में पदयात्रा के दौरान उनके सामने एक भीड़ 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 11:23:52

'जय श्री राम' के नारों पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- चुनाव के नतीजों के बाद इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा

शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए तब स्थिति अजीब हो गई जब पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में पदयात्रा के दौरान उनके सामने एक भीड़ 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी। ममता के साथ यह स्थिति एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान बनी। इस नारेबाज़ी को सुनकर तैश में दिखीं ममता ने फौरन अपने काफिले को रुकवाया और गाड़ी से बाहर निकलीं। ममता को गाड़ी से बाहर निकलते देख भाजपा समर्थक मौके से इधर उधर भागने लगे। तब ममता ने उन्हें ललकारते हुए कहा 'कहां भाग रहे हो, इधर आओ'। नारेबाज़ों को 'स्मार्ट बनने की कोशिश' करार देकर ममता अपनी रैली के लिए आगे चली गईं। बाद में, चंद्रकोण और घाटल में रैलियों के दौरान ममता ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि 'जो लोग इस तरह से नारेबाज़ी कर रहे हैं, होशियार रहें क्योंकि 23 मई को चुनाव का नतीजा आने के बाद उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा'। ममता ने ये भी कहा कि उन लोगों को याद रखना चाहिए कि चुनाव के बाद भी उन्हें यहीं रहना है।

पश्चिम मिदनापुर को राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है क्योंकि यहां से अधिकारी परिवार यानी शुभेंदु अधिकारी टीएमसी के मंत्री जबकि उनके पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी सांसद रह चुके हैं। इस इलाके में ममता बनर्जी जब गुज़रीं तब उनके काफिले के सामने कुछ ग्रामीणों ने भाजपा के झंडे लहराते हुए चंद्रकोण के पास 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

ममता ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए फिर आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा विभाजनकारी राजनीति कर रही है और लोगों को दंगों के लिए उकसा रही है। ममता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवाधारी लोगों की राज्य को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश नाकाम करते हुए राज्य की सभी 42 सीटों पर टीएमसी को जिताएं। गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 23 पर जीत हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। 2014 आम चुनाव में भाजपा को आसनसोल और दार्जलिंग से ही जीत मिली थी जहां से क्रमश: बाबुल सुप्रियो और एसएस अहलुवालिया सांसद बने थे। इस बार बदले समीकरणों के चलते अहलुवालिया बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह