न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरा मोदी जी के प्रति सम्मान है, लेकिन उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ बोलना नहीं चाहिए था : बीजेपी नेता

लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मियों के बीच प्रचार के दौरान दोनों ही तरफ के नेताओं ने मर्यादा की तमाम सीमाएं लांघ दी है। चुनाव आयोग द्वारा चेताने के बावजूद नेताओं की भाषा का स्तर गिरता ही जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 May 2019 9:48:12

मेरा मोदी जी के प्रति सम्मान है, लेकिन उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ बोलना नहीं चाहिए था : बीजेपी नेता

लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मियों के बीच प्रचार के दौरान दोनों ही तरफ के नेताओं ने मर्यादा की तमाम सीमाएं लांघ दी है। चुनाव आयोग द्वारा चेताने के बावजूद नेताओं की भाषा का स्तर गिरता ही जा रहा है। जहाँ राहुल गांधी लगातार चौकीदार चोर का नारा बुलंद कर रहे है वही प्रधानमंत्री ने राहुल के पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) को भी चुनाव प्रचार में घसीट लिया है। बता दे, प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' बताया है। पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।' इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को ‘प्यार और झप्पी के साथ' उन्हें जवाब देते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि मोदी खुद के बारे में अपनी धारणा मेरे पिता पर थोप रहे हैं लेकिन वह अपने आप को बचा नहीं पायेंगे क्योंकि उनके लिए लड़ाई खत्म हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा (BJP) की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने राजीव गांधी को ‘भारत का सबसे बड़ा मॉब लिंचर' बताया है। रविवार को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए, सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ‘एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी।'

मेरा मोदी जी के प्रति बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ बोलना नहीं चाहिए था

पीएम मोदी की इस टिप्पणी को कर्नाटक बीजेपी के श्रीनिवास प्रसाद ने अनावश्यक बताया है। BJP नेता श्रीनिवास प्रसाद (Srinivasa Prasad) ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'लिट्टे ने योजना बनाकर राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) की हत्या कर दी थी। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण उनकी मृत्यु नहीं हुई। कोई भी ऐसा नहीं मानता है, यहां तक कि मुझे भी इसका विश्वास नहीं है। मेरा मोदी जी के प्रति बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ बोलना नहीं चाहिए था।' उन्होंने कहा कि 'छोटी सी उम्र में ही राजीव गांधी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां थीं। श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि राजनीति में सबसे ऊंचा व्यक्तित्व रखने वाले वाजपेयी जी (अटल बिहारी वाजपेयी) ने भी राजीव गांधी के बारे में कई अच्छी बातें की हैं।' बता दें कि श्रीनिवास प्रसाद (Srinivasa Prasad News) अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए थे और राज्य मंत्री थे। इसके बाद एक बार फिर से 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत