न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवा में आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से कांग्रेस और महामिलावटी कभी नहीं बच पाएंगे : PM मोदी

पीएम मोदी ने इंदौर की सभा में कहा कांग्रेस नेता कितने भी हवन करें और जनेऊ दिखाएं। यहां तक की पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें, लेकिन भगवा में जो आतंकवाद का दाग लगाने की उन्होंने साजिश की थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 7:48:33

भगवा में आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से कांग्रेस और महामिलावटी कभी नहीं बच पाएंगे : PM मोदी

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की रैलियों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने इंदौर की सभा में कहा कांग्रेस नेता कितने भी हवन करें और जनेऊ दिखाएं। यहां तक की पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें, लेकिन भगवा में जो आतंकवाद का दाग लगाने की उन्होंने साजिश की थी। उस पाप से कांग्रेस और महामिलावटी कभी नहीं बच पाएंगे। यह ताई का शहर है। उन्होंने कुशलता सांसद चलाकर अमिट छाप छोड़ी है। पार्टी में मोदी को कोई डांट सकता है तो वह ताई हैं। मप्र की जनता पूछ रही है कि बिजली के बिल के बजाय बिजली की सप्लाई आधी क्यों हुई तो कांग्रेस सरकार कहती है कि हुआ तो हुआ। आज प्रधानमंत्री बनने वालों की लंबी कतार है। कुछ लोगों ने तो दर्जी भी सिलेक्ट कर लिए हैं। इतने चेहरों में कौन है जो आतंकवाद से मुकाबला और देश की सुरक्षा कर सकता है? मोदी ने कहा कि मायावती को बेटियों की इतनी ही चिंता है तो वे अलवर कांड के बाद राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लें।

खंडवा में पीएम मोदी ने कहा कि पहले पाकिस्तान में पलने वाले आतंकी हमला करते थे तो निर्दोषों को जेल में ढूंस दिया जाता था। उन्होंने हिंदू आतंकवाद का दाग लगाकर महान परंपरा का अपमान किया। वोट बैंक की राजनीति के लिए गंभीर साजिश रची गई, लेकिन अब जवाब मिल रहा है। कांग्रेस ने खंडवा के सपूत किशोर कुमार के गानों पर आपातकाल के दौरान रोक लगाई थी। आज आप उनसे इस बारे में पूछेंगे तो कहेंगे कि हुआ तो हुआ। गैस कांड के आरोपी को सरकारी विमान से भगाने पर इस पर भी यहीं कहेंगे। उन्होंने 1984 के दंगों के गुनहगार को पंजाब का प्रभारी बनाया, लेकिन लोगों ने विरोध किया तो अब मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।

विरोधी चारों खाने चित, इसलिए बौखलाए

आतंक के खिलाफ जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं उसके लिए देश कमल और मोदी को वोट दे रहा है। हम जब से कश्मीर में आए, हर तीसरे दिन सफाई होती है। पीएम मोदी ने कहा 5 चरण के मतदान में विरोधी चारों खाने चित हो गए, इसलिए बौखलाए हैं। चौकीदार पर लोगों का इतना प्यार देखकर उनकों कुछ समझ नहीं आ रहा। कुछ लोगों को आपत्ति है कि आज चुनाव के वक्त ही कश्मीर में आतंकियों को क्यों मारा? अगर आतंकी बंदूक लेकर सामने खड़ा हो तो क्या हमारे जवान चुनाव आयोग से इजाजत लेंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह