न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया रिमोट और वीडियो गेम से खेलने वाला

मध्यप्रदेश के सागर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 May 2019 5:55:23

PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया रिमोट और वीडियो गेम से खेलने वाला

मध्यप्रदेश के सागर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी को रिमोट और वीडियो गेम से खेलने वाला बताते हुए पीएम मोदी ने कहा राजकुमार के समझदार होने के इंतजार में कांग्रेस ने 10 साल एक्टिंग पीएम थोपे रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा की राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, भरपूर ट्रेनिंग भी दी गयी। लेकिन सब बेकार हो गया और इस कोशिश में देश के 10 साल बेकार हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजकुमार को भरपूर ट्रेनिंग देने की कोशिश भी की गई, लेकिन सबकुछ बेकार हो गया। कांग्रेस को भी 2004 में, उन्होंने सोचा नहीं था, अचानक मौका मिल गया। जब अचानक मौका मिल गया तो राजकुमार की संभालने की स्थिति नहीं थी, खुद परिवार को राजकुमार पर भरोसा नहीं था, कांग्रेस को राजकुमार पर भरोसा नहीं था। इसलिए राजकुमार के तैयार होने तक परिवार का वफादार वॉचमैन बिठाने की योजना बनी। उन्होंने सोचा राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, सब इंतजार करते रहे, भरपूर ट्रेनिंग देने की कोशिश भी की गई, लेकिन सबकुछ बेकार हो गया।

उन्होंने आगे कहा, 'क्रिकेट में दिन का खेल पूरा होने के समय कोई आउट होता है तो आखिरी नंबर के खिलाड़ी को नाइट वॉचमैन बनाकर भेजते हैं। इसलिए राजकुमार के तैयार होने तक परिवार का वफादार वॉचमैन बैठने की योजना बनी और उन्होंने सोचा की राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, भरपूर ट्रेनिंग भी दी गयी। लेकिन सब बेकार हो गया और इस कोशिश में देश के 10 साल बेकार हो गए।'

प्रधानमंत्री ने सागर में कहा, ''राजस्थान के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी तो एक्टर है। अब जिस पार्टी के नामदारों को रिमोट की इतनी आदत हो तो उसे हर कोई एक्टर ही नजर आएगा। चाहे रिमोट से सरकार चलानी हो या वीडियो गेम खेलना हो। रिमोट से आगे ये लोग कुछ सोच ही नहीं पाते। एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में कांग्रेस ने 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा।''

राजीव गांधी को लेकर PM मोदी ने राहुल पर कसा तंज

कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर वन' के रूप में समाप्त हुआ था। हालाकि उन्होंने अपने बयान में राजीव गांधी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा, ''आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।'' पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि वह मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगाते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत