न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी पर दिए बयान पर बोले PM मोदी कहा - 'मैंने सिर्फ फैक्ट ही कहा था, कांग्रेस के लोग आपा क्यों खो बैठे'

पीएम मोदी ने अपने इस बयान पर कहा कि 'उन्होंने सिर्फ एक फैक्ट ही कहा, कांग्रेस के लोग आपा क्यों खो बैठे।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 8:46:32

राजीव गांधी पर दिए बयान पर बोले PM मोदी कहा - 'मैंने सिर्फ फैक्ट ही कहा था, कांग्रेस के लोग आपा क्यों खो बैठे'

शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।' इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। पीएम मोदी ने अपने इस बयान पर कहा कि 'उन्होंने सिर्फ एक फैक्ट ही कहा, कांग्रेस के लोग आपा क्यों खो बैठे।'

हिन्दी अखबार नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर दिए बयान से जुड़े सवाल पर कहा कि - 'मैंने तो सिर्फ एक फैक्ट की चर्चा की, जानकारी दी है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिर इसके कारण कांग्रेस इतना ज्यादा गुस्से में क्यों हैं।'

पीएम मोदी ने कहा कि 'जब कांग्रेस अध्यक्ष मौजूदा पीएम को गाली देते हैं, उनके परिवार और गरीबी का मजाक उड़ाते हैं तब कांग्रेस का यही इकोसिस्टम ताली बजाना शुरू कर देता है। लेकिन वहीं जब मैं उनके पिता को लेकर एक स्थापित्य तथ्य के बारे में कुछ कहता हूं लोग आपा खो देते हैं। मैं चुनौती देता हूं कि वह दिल्ली में राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़ कर दिखाएं।'

मोदी ने कहा कि सबसे दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस से भी किसी ने न तो यह कहा कि वह भ्रष्ट नहीं थे और न ही यह कहा कि मैं तथ्यात्मक रूप से गलत था।

प्रियंका ने दुर्योधन से की PM मोदी तुलना

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताने पर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बिना पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से कर दी है। प्रियंका ने कहा है कि इस देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। बीजेपी ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है।"

बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और फिर से एनडीए सरकार बनेगी

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन सकार बनाने की सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। एनडीए के साथी दल भी चुनाव जीत कर आएंगे और फिर से एनडीए सरकार फिर से बनेगी।

देश की सुरक्षा एक मुद्दा है और होना भी चाहिए

चुनाव में पाकिस्तान के जिक्र पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में आतंकवाद एक मुद्दा है। सुरक्षा एक मुद्दा है और होना भी चाहिए। अगर किसी नगरपालिका का चुनाव है तो यह मुद्दा वहां नहीं होगा। यह नगरपालिका का चुनाव नहीं है। यह देश का चुनाव है और उसमें आतंकवाद मुद्दा रहेगा। जब आतंकवाद मुद्दा रहेगा तो उससे जुड़ी सभी ताकतों का जिक्र आए। अगर पाकिस्तान, आतंकवाद का एक्सपोर्ट करता है तो उसका जिक्र आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत