न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं, BJP को 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी : कपिल सिब्बल

कांग्रेस के सीनियर लीडर कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं है, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन की सरकार बन सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2019 9:07:59

कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं, BJP को 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी : कपिल सिब्बल

कांग्रेस के सीनियर लीडर कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं है, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन की सरकार बन सकती है। यही नहीं कपिल सिब्बल ने कहा कि यदि कांग्रेस को आम चुनाव में 272 सीटें मिलती हैं तो फिर राहुल गांधी को पीएम पद के लिए नामित करना चाहिए। कपिल सिब्बल ने कहा, 'हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिल सकता है। हमें मालूम है कि 272 सीटें नहीं हम नहीं ला सकते है, लेकिन हमें यह भी पता है कि बीजेपी भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी।' यह कहे जाने पर कि वह कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं? बिल्कुल इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमें बहुमत मिलना मुश्किल है।' एक बार फिर पूछे जाने पर कि क्या वह यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हमें अपने दम पर 272 सीटें नहीं मिलेंगी। लेकिन, बीजेपी को भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिल पाएंगी।' कपिल सिब्बल ने यह दावा भी किया कि चुनाव में यूपीए के नेतृत्व वाला महागठबंधन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम गठबंधन को विस्तार देंगे और उसमें उत्तर प्रदेश के दलों को भी शामिल करेंगे। हालांकि गठबंधन में पीएम के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि इसका फैसला गठबंधन ही लेगा और इस सब पर 23 मई के बाद ही कोई बात की जा सकती है।

lok sabha election 2019,congress,kapil sibal,bjp,narendra modi,modi government,manmohan singh,rahul gandhi,congress vs bjp,news,news in hindi

मोदी सरकार के 5 साल सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहे : मनमोहन सिंह

हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि लोग मोदी सरकार और बीजेपी को खारिज करने का मन बना चुके हैं ताकि भारत के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके। खामोश लहर अब बीजेपी के बड़बोलेपन के खिलाफ चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना बुलाये पाकिस्तान जाने से लेकर आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को पठानकोट हवाई ठिकाने पर आमंत्रित करने तक पाकिस्तान पर मोदी की लापरवाही भरी नीति असंगतिपूर्ण है। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान उठाये गये कुछ प्रमुख कदमों में अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु सहयोग, कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते और चीन के साथ सीमा वार्ता शामिल हैं। मुम्बई में 26 नवम्बर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के बाद, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग को तेज करते हुए, पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने में सफल हुए थे। उन्होंने कहा कि लोग हर रोज की बयानबाजी और मौजूदा सरकार के दिखावटी बदलाव से तंग आ चुके हैं। ‘भ्रांति और बीजेपी के बड़बोलेपन’ के खिलाफ लोगों में एक खामोश लहर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल