न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा 'जय श्री राम' कहती है लेकिन एक भी राम मंदिर का निर्माण नहीं किया : ममता बनर्जी

बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप भाजपा के बाबू, आप 'जय श्री राम' कहते हैं लेकिन क्या आपने एक भी राम मंदिर का निर्माण किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 May 2019 8:53:25

भाजपा 'जय श्री राम' कहती है लेकिन एक भी राम मंदिर का निर्माण नहीं किया : ममता बनर्जी

सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप भाजपा के बाबू, आप 'जय श्री राम' कहते हैं लेकिन क्या आपने एक भी राम मंदिर का निर्माण किया है? चुनाव के समय राम चन्द्र आपके पार्टी एजेंट बन जाते हैं, आप कहते हैं कि 'राम चन्द्र मेरे चुनावी एजेंट हैं'। आप 'जय श्री राम' कहते हैं और दूसरों को भी यह कहने के लिए मजबूर करते हैं। ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं, वो बोलने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है। ममता ने कहा बंगाल के लोगों का नारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ‘वंदेमातरम’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ‘जय हिंद’ है।

रैलियों में ममता ने कहा कि किसी एक व्यक्ति का नाम जपना बंगाल के लोगों की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम दुर्गा पूजा करते हैं तो हम जय मां दुर्गा कहते हैं। जब हम काली पूजा करते हैं तो हम ‘जय मां काली’ कहते हैं, लेकिन हम भाजपा की तरह हमेशा एक ही नारा नहीं देते हैं।’’ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भाजपा के वादे पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने राज्य में दक्षिणेश्वर, तारापीठ और कंकालीतला में काली मंदिरों का पुनरोद्धार कराया, लेकिन ‘‘भाजपा पांच वर्षों में एक राम मंदिर नहीं बनवा सकी, फिर भी वे ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते फिरते हैं।’’

दरहसल, सोमवार को राज्य में चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में लोगों को ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि यहां सार्वजनिक स्थानों पर ‘जय श्री राम’ बोलना अपराध समझा जाने लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत