न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंक और नक्सलवाद कांग्रेस की लापरवाही और नाकामी की देन : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश भर में लगातार रैलियां कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को पीएम मोदी ग्वालियर पहुंचे, यहां 12 मई को मतदान होना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2019 12:10:55

आतंक और नक्सलवाद कांग्रेस की लापरवाही और नाकामी की देन : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश भर में लगातार रैलियां कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को पीएम मोदी ग्वालियर पहुंचे, यहां 12 मई को मतदान होना है। बता दे, ग्वालियर ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार के प्रभाव वाला है, तो जाहिर है वो भी पीएम मोदी के निशाने पर रहे। पीएम मोदी ने कहा कि जनता को नामदारों ने धोखेबाजी के सिवाय कुछ नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में नामदारों के जो बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं ना, जो टीवी में न्याय-न्याय का राग ये सुनाते हैं, उसके लिए पैसा गरीब बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर जुटाया गया है। पीएम ने कहा कि देश की जनता ने नामदारों के परिवार को दशकों तक स्नेह दिया था, उन पर विश्वास किया था। लेकिन इतने लंबे शासनकाल में सिवाय धोखेबाजी के उन्होंने कुछ नहीं किया।

कांग्रेस की किसान कर्ज माफी योजना पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नामदार ने यहां ग्वालियर में ही 10 तक की गिनती सिखाई थी। कहा था, 10 दिन में किसान का कर्ज़ा माफ... नहीं तो मुख्यमंत्री साफ! ये वादा किया था या नहीं? अब पता चल रहा है कि किसानों को बैंकों के नोटिस आ रहे हैं, लेकिन नामदार के 10 दिन नहीं आ रहे। हां एक काम जरूर हो गया। सीएम साफ तो नहीं हुए, बल्कि एक नहीं, दो नहीं, ढाई-ढाई मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को दे दिए गए हैं।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आतंकवाद और नक्सलवाद को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा सत्ता में बने रहने के लिए जो छल प्रपंच ये करते हैं उसका ही परिणाम देश भुगत रहा है। आज जो आतंक और नक्सलवाद की समस्या है वो कैसे पैदा हुई? ये कांग्रेस सरकार की लापरवाही, उसकी नाकामी की ही देन है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तो इस बार गजब ही वादा कर दिया है। कहा है कि सत्ता में आए तो सैनिकों को मिला विशेषाधिकार हटा देंगे, देशद्रोह का कानून हटा देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की राजनीति में चार अलग-अलग तरह की राजनीतिक परम्पराएं हैं। इसमें पहला है नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम-दमन पंथी और चौथा- विकास पंथी।

नामपंथी यानी जो दिन-रात अपने वंशवादी नेता का नाम जपे, पार्टी में किसी सामान्य कार्यकर्ता को आगे न बढ़ने दे।
वामपंथी यानी जो मर चुकी विदेशी विचारधारा को भारत में जिंदा करने की कोशिश करे,

दाम-दमन पंथी यानि जो धन और गन से सत्ता पर कब्जा करना चाहे।

मोदी ने कहा कि नामपंथी, वामपंथी और दाम-दमन पंथी राजनीति ने हमेशा देश में विकास की गति को रोका है, युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को रौंदा है। कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश में हो या फिर दिल्ली में, इनका एक ही एजेंडा है, अपने बच्चों के लिए तिजोरियां भर लो। विकास पंथी, यानी भारतीय जनता पार्टी जैसे दल, जिनके लिए देश का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता हो। जो सत्ता को सेवा मानते हों।

प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 के इस चुनाव में एक तरफ महामिलावट करने वालों की गाली-गलौज, झूठ और प्रपंच है और दूसरी तरफ अपने इस सेवक पर जनता का विश्वास है। पीएम ने कहा कि महामिलावटी कहते हैं मोदी हटाओ, लेकिन जिस गरीब को पक्का घर मिला है, वो कह रहा है- फिर एक बार...मोदी सरकार!

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी