न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

INS विराट पर पिकनिक : PM मोदी पर चिदंबरम का हमला, कहा - आखिर उन्‍हें इतने झूठ बताता कौन है?

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 1:17:57

INS विराट पर पिकनिक : PM मोदी पर चिदंबरम का हमला, कहा - आखिर उन्‍हें इतने झूठ बताता कौन है?

लोकसभा चुनाव के दो चरण शेष रह गए हैं.भारतीय जनता पार्टी बोफोर्स घोटाला, सिख दंगा, भोपाल गैस त्रासदी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ हमलावर है वही इन्ही आरोपों के बीच इस सप्‍ताह की शुरुआत में रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर विमानवाहक पोत INS विराट को ' निजी टैक्‍सी' के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विमानवाहक पोत INS विराट का इस्तेमाल एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए किया था। पीएम मोदी PM Narendra Modi) ने दावा किया था कि इसमें इटली से आए उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे और INS विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया गया था।

पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में साफ कहा कि राजीव गांधी ने आईएनएस विराट को निजी इस्‍तेमाल के लिए 'टैक्‍सी' बना दिया था। पहले भी कांग्रेस को आगामी दो चरणों के चुनाव राजीव गांधी के नाम पर लड़ने की चुनौती देने वाले पीएम मोदी के इस बयान से सियासत में उबाल आ गया। बीजेपी जहां पीएम मोदी की बातों को वाजिब ठहराने में जुटी है, वहीं कांग्रेस खुलकर राजीव गांधी के बचाव में उतर आई है।इस कड़ी पर गुरुवार को कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जिस यात्रा की बात कर रहे हैं, वो पूर्व प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा थी। मोदी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए गांधी-नेहरू परिवार को लेकर झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आजकल वायुसेना के जेट को अपनी टैक्सी बना लिया है। उनकी चुनावी यात्राओं में जेट विमानों के इस्तेमाल के लिए 744 रु से कम भुगतान हो रहा है। 1987-88 के दौरान वजाहत हबीबुल्लाह लक्षद्वीप के प्रशासक थे, जहां राजीव ने यात्रा की थी। उन्होंने भी कहा कि यह यात्रा आधिकारिक थी।

इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्‍होंने ट्वीट कर पीएम मोदी पर 'झूठ बोलने' का आरोप लगाया और सवालिया लहजे में यह भी कहा कि आखिर उन्‍हें इतने झूठ बताता कौन है?

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई सिलसिलेवार ट्वीट किए, जिसमें उन्‍होंने यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए 'सर्जिकल स्‍ट्राइक' को लेकर सवाल उठाए जाने पर भी जवाब दिया। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यदि पीएम को यूपीए सरकार के दौरान सीमा पार कार्रवाई के सबूत नहीं मिले, तो इसका मतलब है कि जानकारी उनसे छुपाई जा रही है। आप उन जनरल से बात क्यों नहीं करते, जिन्होंने कहा कि 'यह पहली बार नहीं है और यह आखिरी बार भी नहीं है?''

राजीव गांधी पर आईएनएस विराट के इस्‍तेमाल को लेकर पीएम मोदी की टिप्‍पणी का जवाब देते हुए चिदम्‍बरम ने कहा, 'मैं उत्सुक हूं यह जानने के लिए कि प्रधानमंत्री को ये झूठ कौन बताता है? पीएम तथ्यों की जांच किए बिना झूठ क्यों बोलते हैं?' एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी का एक और झूठ पकड़ा गया। नौसेना के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि राजीव गांधी ने INS VIRAAT का उपयोग आधिकारिक यात्रा पर ही किया था।'

यहां उल्‍लेखनीय है कि निजी छुटि्टयों के लिए राजीव गांधी द्वारा आईएनएस विराट के इस्तेमाल को लेकर पीएम मोदी की टिप्‍पणी के बाद नौसेना के पूर्व अधिकारी भी दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत